Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India-Canada Row: स्टडी वीजा पर भी लटकी विवाद की तलवार, कनाडा एजुकेशन फेयर स्थगित; छात्रों की बढ़ेगी परेशानी

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 11:51 AM (IST)

    India-Canada Row भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में तल्खी बढ़ने से अभिभावकों के साथ-साथ कंसल्टेंट तनाव में आ गए हैं। अगर कनाडा स्टडी वीजा बंद करता है तो ...और पढ़ें

    स्टडी वीजा पर भी लटकी विवाद की तलवार,
    स्टडी वीजा पर भी लटकी विवाद की तलवार,

    HighLights

    1. स्टडी वीजा पर भी लटकी विवाद की तलवार
    2. कनाडा स्टडी वीजा बंद करता है तो कंसल्टेंसी के लोगों को होगा नुकसान
    3. कंसल्टेंट कनाडा एजुकेशन फेयर स्थगित करने लगे हैं।
    4. अक्टूबर के पहले सप्ताह में होना था कनाडा वीजा फेयर

    जालंधर, जागरण संवाददाता।India-Canada Row: भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में तल्खी बढ़ने से अभिभावकों के साथ-साथ कंसल्टेंट तनाव में आ गए हैं। कारण, अगर कनाडा स्टडी वीजा बंद करता है तो कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को काफी नुकसान होगा।

    इसको देखते हुए कंसल्टेंट कनाडा एजुकेशन फेयर स्थगित करने लगे हैं। मौजूदा हालात में जनवरी 2024 व मई 2024 इनटेक (कनाडा में चार माह के सेमेस्टर को इनटेक कहते हैं) के विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ने की संभावना है।

    स्टडी वीजा के लिए एजुकेशन कंसल्टेंसी के कार्यालय की तरफ रुख करते हैं छात्र

    इन दिनों में विद्यार्थी स्टडी वीजा लगाने के लिए एजुकेशन कंसल्टेंसी के कार्यालय की तरफ रुख करते हैं और कनाडा के कॉलेजों व यूनिवर्सिटीज में दाखिला लेने के लिए कोर्सों का चयन करते हैं।

    वहीं, एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक इन दिनों में एजुकेशन फेयर लगाकर विद्यार्थियों को कॉलेजों व यूनिवर्सिटीज की ओर से दी जाने वाली स्कॉलरशिप व विभिन्न एकेडमिक सुविधाओं के बारे में बताते हैं।

    अक्टूबर के पहले सप्ताह में होना था कनाडा वीजा फेयर

    इसी फेयर के दौरान विद्यार्थियों को कॉलेजों व यूनिवर्सिटी के दाखिले का ऑफर लेटर दिया जाता है। कनाडा के कॉलेजों व यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधि भी इस फेयर में हिस्सा लेते हैं और विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्सों की जानकारी देते हैं।

    जालंधर में 75 प्रतिशत एजुकेशन कंसल्टेंसी कनाडा स्टडी वीजा का काम करते हैं। इनमें से अधिकतर कंसल्टेंसी ने अक्टूबर के पहले सप्ताह तक कनाडा वीजा फेयर करवाना था।

    यह भी पढ़ें- Mohali: लोकल ब्वॉय शुभमन और शमी ने जमाया रंग, CM मान की पत्‍नी ने भी उठाया मैच का लुत्‍फ; पढ़ें पूरा अपडेट

    हर साल कनाडा पढ़ने जाते हैं 30 हजार छात्र

    फिलहाल दोनों देशों के रिश्तों को देखते हुए अधिकतर कंसल्टेंसी ने एजुकेशन फेयर को स्थगित करते हुए अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में करवाने का फैसला लिया है। उनको उम्मीद है कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के रिश्ते सुधर जाएंगे। बता दें कि दोआबा रीजन से हर वर्ष तीस हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ने के लिए कनाडा जाते हैं। 

    खबरें और भी

    स्टडी वीजा के आवेदन में बनी असमंजस की स्थिति

    कनाडा स्टडी वीजा का काम करने वाले कंसल्टेंसी एजुकेशन फेयर करवाने या न करवाने को लेकर दुविधा में हैं। दोनों देशों के रिश्ते आने वाले दिनों में बिगड़ते हैं तो स्टडी वीजा पर असर पड़ेगा। फिलहाल अभिभावकों की चिंता बढ़ी हुई है।

    जनवरी व मई इनटेक के लिए विद्यार्थियों ने आवेदन करना शुरू कर दिया था। अब विद्यार्थी के पारिवारिक सदस्य इस दुविधा में हैं कि स्टडी वीजा के लिए आवेदन करें या न करें। लोग इस दुविधा को दूर करने के लिए कंसल्टेंट से लगातार संपर्क कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Rain in Punjab: लुधियाना में सुबह छाया रात जैसा अंधेरा, 10 जिलों में तेज बारिश के आसार; वर्षा का अलर्ट जारी