विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

12 घंटे में सुलझी जालंधर ब्लास्ट की गुत्थी, लॉरेंस गैंग से जुड़ा मास्टरमाइंड गिरफ्तार; Baba Siddique केस में है वांटेड

Published: Tue, 08 Apr 2025 03:02 PM (IST)Updated: Tue, 08 Apr 2025 03:11 PM (IST)

जालंधर में बीजेपी के नेता मनोरंजन कालिया के घर सोमवार देर रात हुए ब्लास्ट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा ...और पढ़ें

पुलिस ने जालंधर ब्लास्ट मामले में मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार (File Photo)
पुलिस ने जालंधर ब्लास्ट मामले में मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार (File Photo)

HighLights

  1. ई- रिक्शा से विस्फोट करने आए थे हमलावर
  2. विस्फोट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Blast News: बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर हुए ब्लास्ट केस को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस हमले के मास्टरमाइंड का नाम जीशान अख्तर है जो लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का करीबी साथी है। इस ब्लास्ट में शामिल ई- रिक्शा को भी पुलिस ने रिकवर कर लिया है।

बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी वांछित है जीशान

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हमला पंजाब में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का काम था। सूत्रों के अनुसार, हमले के मास्टरमाइंड की पहचान जीशान अख्तर के रूप में हुई है, जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है। यह हमला सीमा पार से योजनाबद्ध हमला था। जीशान अख्तर एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी वांछित है।

कौन हैं मनोरंजन कालिया?

मनोरंजन कालिया (Manoranjan Kalia) पूर्व कैबिनेट मंत्री और पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। पुलिस ने बताया कि जालंधर में शास्त्री मार्केट के पास कालिया के आवास पर रात करीब 1 बजे तेज आवाज सुनी गई। पुलिस उपायुक्त मनप्रीत सिंह ने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

देर रात हुआ था हमला

बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे तीन से चार युवक एक ई-रिक्शा पर आते दिखाई दे रहे हैं, जो कालिया के घर पर विस्फोटक वस्तु फेंककर फरार हो गए। विस्फोटक घर के अंदर उनकी कार के पास जाकर गिरा। जोरदार धमाके से कार के साथ ही घर की खिड़कियां भी टूट गईं। जमीन पर गड्ढा भी हो गया है। घटना के समय मनोरंजन कालिया घर पर सो रहे थे। वह और उनके स्वजन सुरक्षित हैं।

जालंधर पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?

जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने संवाददाताओं से कहा कि रात करीब 1 बजे हमें यहां धमाके की सूचना मिली, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। हम सीसीटीवी पर भी नजर रख रहे हैं। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है कि यह ग्रेनेड हमला है या कुछ और।

कालिया ने कहा- धमाका हुआ तो मैं सो रहा था

मनोरंजन कालिया ने कहा कि जब उनके आवास के बाहर धमाका हुआ, तब वह सो रहे थे। कालिया ने बताया कि रात करीब 1 बजे धमाका हुआ तो मैं सो रहा था और मुझे लगा कि यह गड़गड़ाहट की आवाज है बाद में मुझे बताया गया कि धमाका हुआ है। इसके बाद मैंने अपने गनमैन को पुलिस स्टेशन भेजा। सीसीटीवी की जांच की जा रही है, फोरेंसिक विशेषज्ञ भी यहां मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- 'पंजाब में हालात बिगड़ रहे हैं', BJP नेता के घर विस्फोट के बाद भड़के सुनील जाखड़; बोले- हर तरफ अफरातफरी का माहौल

ये भी पढ़ें- 'पंजाब जल रहा है...', धमाके के बाद BJP नेता मनोरंजन कालिया के घर पहुंचे रवनीत बिट्टू; AAP सरकार पर बोला हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।