Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में आंधी के कहर से पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, पेड़ गिरने से हुआ हादसा

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 10:11 PM (IST)

    जालंधर छावनी के भोडे सपराए गांव में आंधी के दौरान एक पेड़ मोटरसाइकिल पर गिर गया, जिससे उस पर सवार पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

    आंधी के कहर से पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत। फोटो जागरण

    आंधी के कहर से पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत। फोटो जागरण

    HighLights

    1. आंधी के दौरान पेड़ गिरने से दर्दनाक हादसा।

    2. मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्री की मौके पर मौत।

    3. जालंधर छावनी के भोडे सपराए गांव में शोक।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। रविवार सुबह आई आंधी के दौरान पिता-पुत्री मोटरसाइकिल से जा रहे थे। जालंधर छावनी के गांव भोडे सपराए में बाइक पर एक विशाल पेड़ गिर गया, जिसमें दबने से दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

    जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और आंधी चलने लगी। इसी दौरान गांव निवासी 40 वर्षीय कश्मीर उर्फ बिल्ला अपनी 12 वर्षीय बेटी सोनाली को मोटरसाइकिल पर लेकर कहीं जा रहे थे। तभी रास्ते में आंधी के कारण एक पेड़ अचानक टूटकर उनकी मोटरसाइकिल पर आ गिरा।

    हादसा इतना अचानक हुआ कि पिता-पुत्री को संभलने या वहां से हटने का मौका नहीं मिला। पेड़ के नीचे दबने से दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

    जैसे ही इस दर्दनाक हादसे की सूचना गांव भोडे सपराए पहुंची, मातम छा गया। मृतकों के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने बताया कि कश्मीर उर्फ बिल्ला मेहनतकश और मिलनसार व्यक्ति थे और उनकी बेटी सोनाली पढ़ाई में होनहार थी।

    खबरें और भी