Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर की पुलिस कमिश्नर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP; धनप्रीत कौर PPA फिल्लौर में डायरेक्टर MRS नियुक्त

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 07:53 PM (IST)

    पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला कर दिया है। अब डीआईजी लुधियाना रेंज सतिंदर सिंह को ज ...और पढ़ें

    जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला। फाइल फोटो

    जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला। फाइल फोटो

    HighLights

    1. धनप्रीत कौर का जालंधर पुलिस कमिश्नर पद से तबादला।

    2. सतिंदर सिंह बने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर।

    3. संदीप कुमार शर्मा डीआईजी पीएपी-2 जालंधर नियुक्त।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला कर दिया है। उन्हें अब महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी (पीपीए) फिल्लौर में डायरेक्टर एमआरएस नियुक्त किया गया है।

    वहीं, वर्तमान में डीआईजी लुधियाना रेंज के पद पर तैनात आइपीएस अधिकारी सतिंदर सिंह को जालंधर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इसके अलावा आइपीएस अधिकारी संदीप कुमार शर्मा को पदोन्नत कर डीआईजी पीएपी-2, जालंधर नियुक्त किया गया है।

    नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह जालंधर के लिए कोई नया चेहरा नहीं हैं। इससे पहले भी वह जिले में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वर्ष 2022 में वह जालंधर देहात के एसएसपी के रूप में तैनात रहे थे, जहां उन्होंने कानून-व्यवस्था, गैंगस्टर गतिविधियों और नशा तस्करी के खिलाफ कई बड़े अभियान चलाए थे।

    सतिंदर सिंह 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और पंजाब पुलिस में उनकी पहचान एक सख्त लेकिन जमीनी अधिकारी के रूप में रही है। जालंधर में कार्यकाल के बाद उन्होंने अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी के रूप में सेवाएं दीं। बाद में पदोन्नति के बाद उन्हें डीआईजी बार्डर रेंज, अमृतसर नियुक्त किया गया। इसके बाद जुलाई 2025 में उन्हें डीआईजी लुधियाना रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

    खबरें और भी

    जालंधर जैसे संवेदनशील और व्यस्त पुलिस कमिश्नरेट की कमान अब ऐसे अधिकारी को सौंपी गई है, जिन्हें पहले से शहर और आसपास के क्षेत्र की भौगोलिक तथा अपराध संबंधी स्थिति की अच्छी जानकारी है। उधर, धनप्रीत कौर को फिल्लौर स्थित पंजाब पुलिस अकादमी में नई जिम्मेदारी दी गई है, जहां वह पुलिस प्रशिक्षण और प्रशासनिक कार्यों की निगरानी करेंगी।