Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'पंजाब में आप-कांग्रेस गठबंधन का मिलेगा फायदा...', AAP सांसद सुशील रिंकू बोले- नेताओं को रखने होंगे अपने हित किनारे

    Updated: Thu, 21 Mar 2024 04:02 PM (IST)

    Punjab Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसी बाबत गए बुधवार एक इंटरव्यू के समय सुशील रिंकू ने कहा कि लोकसभा चुनाव ...और पढ़ें

    'पंजाब में आप-कांग्रेस गठबंधन का मिलेगा फायदा...', AAP सांसद सुशील रिंकू बोले
    'पंजाब में आप-कांग्रेस गठबंधन का मिलेगा फायदा...', AAP सांसद सुशील रिंकू बोले

    HighLights

    1. पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से दोनों पार्टियों को फायदा मिलेगा
    2. सुशील रिंकू ने कहा कि लोकसभा चुनाव स्थानीय चुनाव नहीं है
    3. निजी हितों को किनारे रखकर व्यापक हित और लोकतंत्र के पक्ष में कार्य करना चाहिए

    मनुपाल शर्मा, जालंधर। महज दस माह पहले कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) ज्वाइन कर जालंधर के सांसद बनने वाले सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से दोनों पार्टियों को फायदा मिलेगा।

    यह देश का चुनाव है: सुशील रिंकू

    बुधवार को एक साक्षात्कार के दौरान सुशील रिंकू ने कहा कि लोकसभा चुनाव स्थानीय चुनाव नहीं है, बल्कि यह देश का चुनाव है। लोकतंत्र के लिए और लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ा जाने वाला चुनाव है। उन्होंने कहा कि नेताओं को अपने निजी हितों को किनारे रखकर व्यापक हित और लोकतंत्र के पक्ष में कार्य करना चाहिए।

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर भी बोले रिंकू

    केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में बने मेयर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन से दोनों पार्टियों को चंडीगढ़ में अपना मेयर बनाने में मदद मिली है। गठबंधन का प्रयोग वहां सफल रहा है। अगर देश के बाकी राज्यों में गठबंधन हो सकता है तो फिर यह गठबंधन पंजाब में भी फायदा दे सकता है। राष्ट्रीय स्तर पर बने आइएनडीआइ गठबंधन में कांग्रेस और आप शामिल हैं।

    पंजाब की 13 संसदीय क्षेत्रों में आठ उम्मीदवार घोषित

    रिंकू ने कहा कि गठबंधन को लेकर हाईकमान के साथ कभी कोई बात नहीं हुई है। हालांकि आप की तरफ से बिना किसी गठबंधन के बीते सप्ताह ही पंजाब के कुल 13 संसदीय क्षेत्रों में से आठ संसदीय क्षेत्रों के उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं, जिनमें जालंधर से सुशील रिंकू को ही दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है। आप की तरफ से घोषित आठ उम्मीदवारों में से पांच तो मान सरकार में मंत्री हैं।

    सुशील रिंकू को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद शुरू हुई अटकलें

    छठे सुशील कुमार रिंकू खुद हैं। सातवें उम्मीदवार करमजीत मुख्यमंत्री के पुराने दोस्त हैं, जबकि आठवें गुरप्रीत सिंह जीपी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए हैं। बीते सप्ताह सुशील रिंकू को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद अटकलें लगने शुरू हो गई थी कि वह भाजपा भी ज्वाइन कर सकते हैं, जिसका उन्होंने खंडन किया।

    खबरें और भी

    सीएम मान के साथ भी की गई मुलाकात

    रिंकू ने मंगलवार को जालंधर पहुंचे मुख्यमंत्री मान के साथ भी मुलाकात की थी और लोकसभा क्षेत्र के समीकरणों एवं मौजूदा परिस्थितियों के बारे में विचार विमर्श किया था। रिंकू का कांग्रेस के साथ गठबंधन की वकालत करना राजनीतिक हलकों में एक नई चर्चा जरूर छेड़ गया है।

    यह भी पढ़ें:

    सिद्धू मूसेवाला के पिता के आरोपों के बीच मान सरकार ने स्‍वास्‍थ्‍य सचिव को दिया 'कारण बताओ नोटिस', जानें पूरा मामला

    पंजाब में बड़ा फेरबदल, जालंधर को मिला नया DC; रोपड़ और बॉर्डर रेंज के DIG पद पर भी हुई अधिकारियों की नियुक्‍ति