Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: पंजाब में कांग्रेस की आसान नहीं राह, 13 में से 4 सीटों पर अपने ही नेताओं से टक्कर!

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 05:12 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 पंजाब में बीते दिन कांग्रेस से निलंबित सांसद परनीत कौर ने भाजपा का हाथ थाम लिया। ऐसे में कांग्रेस की मुश्किल बढ़ गई है। वहीं च ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: पंजाब में कांग्रेस के लिए आसान नहीं राह
    Lok Sabha Election 2024: पंजाब में कांग्रेस के लिए आसान नहीं राह

    HighLights

    1. पंजाब में कांग्रेस का अपने ही नेताओं से टकराव जारी
    2. बीते दिन परनीत कौर ने दिया था कांग्रेस से इस्तीफा
    3. वहीं अब डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने भी कांग्रेस छोड़ दी है

    कैलाश नाथ, चंडीगढ़। पंजाब की परेशानी कम नहीं हो रही है। नेताओं द्वारा 2022 के विधान सभा चुनाव के बाद से पार्टी छोड़ने का क्रम लगातार जारी है। अभी तक कांग्रेस को पूर्व विधायक ही छोड़ रहे थे लेकिन चब्बेवाल विधान सभा सीट से सिटिंग विधायक डॉ. राजकुमार चब्बेवाल पार्टी छोड़ कर कांग्रेस की परेशानी और बढ़ा दी है।

    क्योंकि अब राज्य में 13 में से चार लोक सभा सीटें हो जाएंगी जहां पर कांग्रेस को ‘अपनो’ से ही मुकाबला करना पड़ेगा। पार्टी में चल रही उठापटक के कारण ही कांग्रेस अभी लोक सभा की टिकटों पर फैसला नहीं ले पा रही है। क्योंकि पार्टी को यह डर है कि टिकटों की घोषणा के बाद यह क्रम कहीं बढ़ न जाए।

    अपने ही ताने-बाने में उलझी कांग्रेस

    कांग्रेस की परेशानी यह है कि वह अपने बुने ताने-बाने में उलझती जा रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने के फैसले के बाद से पार्टी छोड़ कर जाने वाले नेताओं का क्रम बादस्तूर जारी है। जबकि कांग्रेस के कई नेता इस बात को खुद स्वीकार करते हैं कि चुनाव के नजदीक जिस समय कैप्टन को पार्टी से हटाया गया वह सही समय नहीं था।

    क्योंकि 2022 के विधान सभा चुनाव को छह माह से भी कम का समय रह गया था। जिसकी वजह से पार्टी ने न सिर्फ विधान सभा चुनाव गंवाया बल्कि पार्टी में बिखराव भी हुआ।

    बीते दिन सांसद परनीत कौर ने की भाजपा ज्वाइन

    साल 2023 में कांग्रेस को जालंधर के लोकसभा उप चुनाव में अपनी ही पार्टी से गए पूर्व विधायक सुशील रिंकू से हार का सामना करना पड़ा। आप ने रिंकू को इस बार भी टिकट दी है। वहीं, पार्टी से निलंबित सांसद परनीत कौर ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। पटियाला में संभवत: वह ही भाजपा की उम्मीदवार होंगी। जबकि फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के ही विधायक गुरप्रीत जीपी को आप ने लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। जबकि अब आप डा. राजकुमार चब्बेवाल को होशियारपुर से लोक सभा का उम्मीदवार बना सकती है।

    खबरें और भी

    चब्बेवाल 2019 का लोक सभा चुनाव भाजपा के सोम प्रकाश के हाथों हार गए थे। कांग्रेस यह दावा कर रही है कि इस बार पार्टी उन्हें टिकट नहीं दे रही थी। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का कहना है, कांग्रेस ने चब्बेवाल को तीन बार उम्मीदवार बनाया।

    पटियाला सीट से लड़ेगा पेंच

    इससे पहले एससी कमीशन का चेयरमैन भी लगाया। विधान सभा में डिप्टी लीडर का भी ओहदा दिया। अब दूसरे लोगों को भी मौका देना है। केवल एक व्यक्ति को ही अवसर नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि नेताओं की इसी मौकापरस्ती के कारण आज लोग सियासी लोगों को सम्मान नहीं देते।

    दूसरी तरफ कांग्रेस की परेशानी यह है कि भाजपा अगर परनीत कौर को पटियाला से और आप होशियारपुर से डा. राजकुमार चब्बेवाल को टिकट देती है तो कांग्रेस को चार सीटों पर अपने ही नेताओं के साथ मुकाबला करना होगा। जिसके कारण कांग्रेस का वोट बैंक को बंटेगा ही दूसरी पार्टियों को इसका लाभ मिल सकता

    यह भी पढ़ें:

     Chandigarh News: चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, प्रशासन ने DA में की चार फीसदी की बढ़ोतरी

    Raj Kumar Chabbewal: पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, राज कुमार चब्बेवाल का पार्टी से इस्तीफा; AAP में हुए शामिल