यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Weather News: बढ़ने लगा है ठंडक का अहसास, मौसम विभाग ने धुंध को लेकर कही ये बात
मौसम अब धीरे-धीरे करवट बदल रहा है। सुबह काफी ठंडक रहने लगी है। वहीं जालंधर में मंगलवार को दिनभर आसमान साफ रहा और मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों म ...और पढ़ें

HighLights
- मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना
- अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
- ठंडक का अहसास धीरे-धीरे बढ़ने की ही संभावना है
जालंधर, जागरण संवाददाता: पंजाब के जालंधर में मंगलवार को दिनभर आसमान साफ रहा और मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ऐसा ही हाल बना रहने की संभावना है। जिसके चलते ही अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
24 घंटे पहले के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस हिसाब से न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ दलजीत सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे हालात बने रहेंगे और तापमान में उतार चढ़ाव देखा जा सकेगा। ठंडक का अहसास धीरे-धीरे बढ़ने की ही संभावना है। वे कहते हैं कि जब मानसून के संपन्न होने पर ऐसा परिवर्तन आता ही है। जिसके चलते ही धुंध छाने लग पड़ी है।