यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'चर्च में गलत तरीके से छूता...', NCW के सामने महिला ने बताई 'यशू-यशू' वाले पादरी बजिंदर की करतूत
यौन उत्पीड़न के आरोपी पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ पीड़िता ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के समक्ष बयान दर्ज कराया। पंजाब के जालंधर जिले के चर्च में महिल ...और पढ़ें

HighLights
- महिला ने बजिंदर पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप
- जालंधर की महिला ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप
- महिला आयोग ने पुलिस से रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा
पीटीआई, चंडीगढ़। पास्टर बजिंदर सिंह से संबंधित यौन उत्पीड़न मामले में पीड़िता मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के समक्ष पेश हुई। पंजाब के जालंधर जिले के एक गांव में चर्च के पास्टर बजिंदर सिंह पर महिला की शिकायत के आधार पर यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि बजिंदर उसे मैसेज भेजता था और रविवार को चर्च के कैबिन में उसे अकेले बैठाता था, जिस दौरान वह उसे गलत तरीके से छूता था। पुलिस ने बजिंदर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न), 354डी (पीछा करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।
अधिकारियों ने कहा कि महिला सुनवाई के लिए NCW के समक्ष उपस्थित हुई। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहटकर ने सात मार्च को कहा था कि आयोग ने इस मामले में पंजाब पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
क्या है पूरा मामला?
जालंधर के ताजपुर में 'चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम' चलाने वाले 42 वर्षीय बजिंदर सिंह पर 22 वर्षीय एक महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इस संबंध में कपूरथला में 28 फरवरी को केस दर्ज किया गया था।
समाचर पत्रों में प्रकाशित खबर का राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन विजय रहितकर ने कहा था कि पंजाब के पास्टर बजिंदर सिंह से जुड़ा मामला बहुत गंभीर और चिंताजनक है।
महिला आयोग ने पंजाब पुलिस को मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट और एफआईआर की प्रति तीन दिनों में सौंपने के लिए कहा था। इसके साथ ही यह भी पूछा गया है कि पंजाब पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करेगी।
खबरें और भी
महिला और पुरुष के साथ की हिंसा
खुद को पैगंबर बजिंदर कहने वाले पादरी ने एक महिला और पुरुष से मारपीट भी की है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ताजा सामने आए सीसीटीवी फुटेज में पादरी बजिंदर सिंह कुछ युवकों और एक महिला से गुस्से में हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो चंडीगढ़ का है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।