PM Modi in Punjab: यूरोप के बाजारों में भारतीय फूड से लेकर बजट में सस्ती दवाइयों की सौगात तक, जालंधर में क्या बोले PM मोदी?
प्रधानमंत्री मोदी ने जालंधर में आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास महाराज के नाम पर रखने की घोषणा की। उन्होंने डेरा सचखंड बल्लां का दौरा किया औ ...और पढ़ें
-1769945955475_m.webp)
सचखंड बल्ला में PM मोदी (फोटो: जागरण)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदमपुर एयरपोर्ट में पहुंच चुके हैं। वहां से उन्होंने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज के नाम पर रखा और और वहीं से लुधियाना के हलवारा हवाई अड्डे का लोकार्पण भी किया। इसके बाद प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से सचखंड डेरा बल्ला पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 4:00 बजे जालंधर के सचखंड डेरा बल्ला में पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर डेरा के अंदर मंच बनाया गया है। मंच पर केवल दो कुर्सियां ही रखी गई है। एक कुर्सी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए और दूसरी डेरा सचखंड बल्ला के प्रमुख संत निरंजन दास जी के लिए रखी गई है।
पीएम के दौरे को लेकर क्या बोली बीजेपी?
भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री गुरु रविदास जी की जयंती पर केवल डेरा बल्लां में नमन करने के लिए आ रहे हैं, यह कोई राजनीतिक प्रोग्राम नहीं है लेकिन उनके इस दौरे को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है। खास कर दोआबा की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले डेरा बल्लां में प्रधानमंत्री का आना बेहद खास माना जा रहा है।
भाजपा चाहे इसे राजनीतिक प्रोग्राम न माने लेकिन पीएम की आमद को लेकर जिस प्रकार से सभी राजनीतिक पार्टियों ने आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास के नाम पर रखने, रविदासिया समुदाय को अलग धर्म मानने की मांग करने जैसी मांगें उठा दी हैं।
खबरें और भी
उससे साफ है कि हर राजनीतिक पार्टी की नजर इस वोट बैंक पर लगी हुई है। पीएम का दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि वे जिस वाराणसी संसदीय क्षेत्र से चुनकर आए हैं, वह भी गुरु रविदास जी का जन्म स्थल है।
विकसित भारत को लेकर क्या बोले PM?
संत रविदास के दिखाएं मार्ग पर चलकर उनके आदर्श और उपदेशों को आत्मसात किया। विकसित भारत यानी ऐसा भारत जहां कोई गरीबी में रहने को मजबूर ना हो एक ऐसा जहां सबके लिए सम्मान हो सबके लिए संभावना है। मुझे विश्वास है संत रविदास के आशीर्वाद से हम विकसित भारत के लक्ष्य को जरूर प्रकार रहेंगे।
साथियों आज सुबह ही संसद में देश का बजट प्रस्तुत किया गया। यह बजट गरीब अन्नदाता युवा शक्ति और नारी शक्ति को और सशक्त करने वाला बजट यह बजट गांव को मजबूत करने का बजट है। यह किसान की आय बढ़ाने वाला बजट है। बीते वर्षों में हमारी सरकार ने सड़क, पुल, पानी, रेल गरीबों के घर, सिंचाई ऐसे हर इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा मैं पंजाब की धरती को प्रणाम करता हूं। आप सभी जानते हैं मेरा रिश्ता श्री गुरु रविदास जी की जन्म भूमि काशी से है। गोवर्धनपूर करोड़ों अनुयायियों के लिए तीर्थ है। काशी के वह घाट जहां संत रविदास जी की शिक्षाएं प्रकट हुई थी। वहां मां गंगा की वह धारा है जिसको साक्षी करके गुरु रविदास जी ने कहा था मन चंगा तो कठौती में गंगा।
संत श्री निरंजन दास जी महाराज को पद्म पुरस्कार
दुनिया के कई देशों श्री गुरु रविदास जी के विचारों का प्रसार भी हुआ। इस योगदान को सम्मान देने के लिए अभी हाल ही में हमारी भाजपा की केंद्र सरकार ने पूज्य संत श्री निरंजन दास जी महाराज को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर मैं उन्हें आदर पूर्वक नमन करता हूं। उनके सभी अनुयायियों इस सम्मान के लिए बधाई देता हूं। उनके सभी अनुयायियों इस सम्मान के लिए बधाई देता हूं।
अभी महीने पहले पूज्य संत निरंजन दास जी महाराज और संतों के स्नेह से मेरे जन्मदिन पर डेरा सचखंड बल्ला में अरदास हुई थी। मेरे लिए यह सामान्य बात नहीं है। ये मेरे जीवन में बहुत विशेष बात है। संत रविदास जी ने हमें सेवा का जो मार्ग दिखाया है उसे प्रेरणा को इससे और ऊर्जा मिली है। मैं इस स्नेह के लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।
आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदला
आदमपुर एयरपोर्ट अब गुरु रविदास जी महाराज जी एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा। श्री गुरु रविदास जी ने समाज में बराबरी और समान अवसर की बात की थी इसी भावना से अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखा गया।
अब आज का यह आयोजन इस भावना को आधुनिक रूप देना श्री गुरु रविदास जी के जन्म को 600 साल से ज्यादा हो चुके हैं। काशी में रविदास जी जैसे संत का जन्म हुआ था। उन्होंने समाज को जोड़ा उन्होंने हमें सिखाया एक कई मां की के सब भांडे।
बहुत सारी दवाई सस्ती की गई है गरीबों को और बुजुर्गों को मुक्त इलाज की सुविधा दी गई है। जो विदेश से मंगवानी पड़ती है गरीब और मिडल क्लास के लिए इतनी महंगी दवाई बहुत से बाहर होती है ऐसी अनेक दावों को भी अब और सस्ता किया गया।
मदर ऑफ ऑल डील पर बोले पीएम
जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर को विकास का बड़ा केंद्र बनने पर है ऐसे शहरों के विकास के लिए बहुत बड़े प्रावधान किए गए। भारत अब दुनिया के बड़े कपड़ा और वस्त्र निर्यातकों में से एक बन रहा है। इसलिए इस बजट में टेक्सटाइल सेक्टर के लिए हमारे बुनकर भाई बहनों के लिए भी अनेक घोषणाएं की गई है।
मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे इससे कपास किसानों से लेकर श्रमिकों तक हर किसी को फायदा होगा। बजट का एक और फोकस एरिया खेल है। सपोर्ट स्टाफ है स्पोर्ट्स साइंस है। इससे जुड़े प्रोफेशनल भी तैयार किए जाएंगे। बजट से कुछ दिन पहले ही देश की अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा भरने वाला एक और ऐतिहासिक काम हुआ। भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच ट्रेड भी पर सहमति बनी है।
मदर ऑफ ऑल डील की पूरी दुनिया में हर तरफ बड़ी चर्चा है। इस ट्रेड डील के बाद यूरोप के 27 देश के साथ हमारा व्यापार खूब बढ़ेगा। अब बड़े बाजार मिलेंगे, यहां जो कपड़े तैयार होंगे वह यूरोप के बड़े-बड़े बाजार में बिकने के लिए जाएंगे और आज जो बजट प्रस्तुत हुआ है उससे भी जालंधर के स्पॉट अच्छा सेक्टर को बहुत मदद मिलेगी। पंजाब खदान के उत्पादन में भी आगे हैं।
यूरोप के बाजार तक आसानी से पहुंचेगा भारत का फूड
इस डील से हमारे फूड और आसानी से यूरोप के मार्केट तक पहुंचेंगे। इस अवसर पर मैं अपने देश के उद्यान मैन्युफैक्चर ऑफ प्रोडक्शन से जुड़े सभी लोगों से एक अपील करना चाहता हूं हमें अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी पर बहुत जोर देना होगा। हमारे उत्पाद जहां भी जाएंगे उन पर भारत की छाप होगी। हमें अपने प्रोडक्ट ऐसा बना कि वह जी मार्केट में जाए वहां के नागरिकों का दिल जीत ले।
वहां के नागरिकों की जरूरत के हिसाब से और लोगों को लगे कि अगर यह सामान भारत में बना है वैल्यू फॉर मनी है। आज ग्लोबल मार्केट में कंपटीशन बहुत ज्यादा है। लेकिन गुलामी के लंबे कालखंड में इस पहचान को मिटाने का प्रयास हमें भारत की इस पहचान को फिर से स्थापित करना। हमें पूरी ताकत लगानी है कि हमारे प्रोडक्ट की क्वालिटी ज्यादा से ज्यादा बढ़े ताकि हमें भारत की इस पहचान को फिर से स्थापित कर सकें।
तभी हम वहां के मार्केट में मजबूत पकड़ बना पाएंगे। हमारी सरकार गुरु रविदास जी के विचारों को निरंतर आगे बढ़ा रही है जैसे आप संत रविदास जयंती का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन होने लगा है।
हमारी सरकार गुरु रविदास जी के विचारों को निरंतर आगे बढ़ा रही है जैसे आप संत रविदास जयंती का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन होने लगा है। मुझे भरोसा है इन प्रयासों के जरिए हम अपने समाज की नींव को लगातार मजबूत करते रहेंगे।