Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab: CM मान बोले- 'लोगों का एक भी रुपया खाने के बजाय सल्फास खाना पसंद करूंगा', मजीठिया-वड़िंग को दी चुनौती

    By Manupal SharmaEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 07:00 AM (IST)

    मुख्यमंत्री ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को चुनौती दी कि वह एक माह के भीतर पंजाबी भाषा की लिखित परी ...और पढ़ें

    एक रुपये भी लोगों का खाने के बजाय सल्फास खाना पसंद करूंगाः भगवंत मान (file photo)
    एक रुपये भी लोगों का खाने के बजाय सल्फास खाना पसंद करूंगाः भगवंत मान (file photo)

    HighLights

    1. मजीठिया व वड़िंग को चुनौती, पंजाबी की परीक्षा 45 प्रतिशत अंकों के साथ पास करके दिखाएं
    2. कहा- मनप्रीत बादल को भी नहीं आती अच्छी पंजाबी, वह पढ़ते थे उनके लिए अखबार

    जागरण संवाददाता, जालंधरः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विपक्ष पर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह उन युवाओं के चेहरे पर मुस्कान को पचा नहीं पा रहे हैं जिन्हें नौकरियां मिली हैं। मान ने कहा कि भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

    वह एक रुपये भी लोगों का खाने के बजाय सल्फास खाना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पंजाबियों के साथ झूठ बोलकर कभी कोई सौदा नहीं करेंगे। पंजाबियों के प्यार का कर्ज उतारने के लिए कई जन्म लेने होंगे।

    मजीठिया और वड़िंग को चुनौती

    मुख्यमंत्री ने अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को चुनौती दी कि वह एक माह के भीतर पंजाबी भाषा की लिखित परीक्षा 45 प्रतिशत अंकों के साथ पास करके दिखाएं। सनावर और दून स्कूल से शिक्षा लेने वाले ये नेता इस परीक्षा को पास नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री शनिवार को यहां पंजाब पुलिस में नवनियुक्त 560 सब इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र देने पहुंचे थे।

    मान ने कहा कि वह पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के साथ रहे हैं। वह उनके लिए पंजाबी अखबार पढ़ते थे, क्योंकि उन्हें इसकी अच्छी जानकारी नहीं थी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन नेताओं के पूर्वजों ने जलियांवाला बाग नरसंहार के अपराधियों को सम्मानित किया था, उन्हें उनसे सवाल करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

    उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने सत्ता में रहने के दौरान राज्य और यहां के लोगों की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। मान ने कहा कि इन नेताओं ने युवाओं को नौकरी देने की कभी परवाह नहीं की, जिसके कारण अब वे नए भर्ती हुए युवाओं के चेहरे पर मुस्कान से चिढ़ गए हैं।

    खबरें और भी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब और पंजाबियों के प्रति अपने प्यार को लेकर उन्हें किसी से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। मान ने कहा कि वड़िंग ने कांग्रेस सरकार के दौरान राजस्थान की बसों की बाडी लगाकर अवैध तरीके से पैसा कमाया है। उन्होंने कहा कि इस घोटाले से संबंधित विवरण आने वाले दिनों में साझा किया जाएगा।