Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab: CM मान के साथ बैठक स्‍थगित होने से पंजाब रोडवेज खफा, 20 सितंबर को PUNBUS और PRTC बसों का चक्का जाम

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 09:56 PM (IST)

    Punjab News पंजाब के सीएम मान के साथ बैठक स्‍थगित होने से पंजाब रोडवेज खफा हो गई है। साथ ही 20 सितंबर को पनबस और पीआरटीसी बसों का चक्का जाम करने की घो ...और पढ़ें

    CM मान के साथ बैठक स्‍थगित होने से पंजाब रोडवेज खफा
    CM मान के साथ बैठक स्‍थगित होने से पंजाब रोडवेज खफा

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री लगातार टालमटोल की नीति अपनाए हुए हैं।
    2. 20 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

    जालंधर, जागरण संवाददाता: प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के साथ पूर्व निर्धारित बैठक को 29 सितंबर तक मुल्तवी किए जाने के विरोध में यूनियन ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका। साथ ही 20 सितंबर को पनबस और पीआरटीसी बसों का चक्का जाम करने की घोषणा कर डाली है।

    यूनियन के राज्य अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने कहा है कि मुख्यमंत्री लगातार टालमटोल की नीति अपनाए हुए हैं। अब 29 सितंबर का इंतजार नहीं किया जाएगा। 20 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा और प्रदेश भर में पनबस और पीआरटीसी बसों का चक्का जाम कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Punjab: पाक की घुसपैठ की कोशिश एक बार फिर नाकाम, BSF के जवानों ने ड्रोन पर की फायरिंग; चलाया गया सर्च अभियान

    बस स्टैंडों के ऊपर पंजाब सरकार के पुतले फूंके

    रेशम सिंह गिल ने कहा है कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक न होने का पता चलते ही प्रदेश भर में बस स्टैंडों के ऊपर पंजाब सरकार के पुतले फूंके गए हैं। यूनियन की तरफ से कान्ट्रैक्ट अथवा आउटसोर्स के आधार पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को रेगुलर करने, समान काम समान वेतन सिद्धांत लागू करने, ब्लैक लिस्ट किए जा चुके कर्मचारियों को दोबारा ड्यूटी पर लिए जाने की मांग की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: जालंधर में उद्योगपतियों से मिलनी के दौरान बोले CM मान, कहा- 'इंडस्ट्री के लिए क्या करना है सपने में आता है'

    खबरें और भी