विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन की हड़ताल, जालंधर में ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक और तहसील में काम कराया बंद

Updated: Wed, 19 Aug 2026 01:22 PM (IST)

पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन की 21 अगस्त तक हड़ताल के बीच ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक और तहसील में रजिस्ट्री का काम बंद कराया गया। लोग परेशान हुए।

हड़ताल पर बैठे कर्मचारी।

हड़ताल पर बैठे कर्मचारी।

HighLights

  1. यूनियन की 21 अगस्त तक हड़ताल का फैसला।

  2. ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक और तहसील में काम बंद।

  3. आम लोगों को बिना काम करवाए लौटना पड़ा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन ने 21 अगस्त तक हड़ताल पर रहने का फैसला लिया है। बुधवार को हड़ताल के दौरान यूनियन के सदस्यों ने बस स्टैंड के नजदीक स्थित स्वचालित ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर शुरू हुआ काम बंद करवा दिया। इस दौरान वहां अपने वाहनों के साथ पहुंचे लोगों ने यूनियन की कार्रवाई का विरोध किया और हंगामा किया।

लोगों का कहना था कि पिछले कई दिनों से ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर काम बंद पड़ा हुआ है। बुधवार को उन्हें उम्मीद थी कि ट्रैक पर काम शुरू होगा, इसलिए वे दोपहिया और चारपहिया वाहन लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन के सदस्यों ने वहां पहुंचकर काम दोबारा बंद करवा दिया। इससे वाहन चालकों में नाराजगी देखने को मिली।

मौके पर पहुंचे लोगों ने कहा कि ड्राइविंग टेस्ट से जुड़े काम पहले ही कई दिनों से प्रभावित हैं। ऐसे में बार-बार काम बंद होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। उनका कहना था कि वाहन लेकर पहुंचने के बाद भी काम नहीं हो पाया, जिससे उन्हें वापस लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें- पटियाला के घनौर में फिर घग्गर का खौफ, सड़क पर साढ़े तीन फीट पानी; 200 एकड़ फसल पर मंडराया बाढ़ का खतरा

तहसील में रजिस्ट्री का काम कराया बंद

इसी तरह तहसील परिसर में संपत्तियों की रजिस्ट्री का काम भी पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन के नेताओं ने बंद करवा दिया। यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से संघर्ष किया जा रहा है। ऐसे में सभी विभागों के कर्मचारियों को इस संघर्ष में सहयोग करना चाहिए।

यूनियन की ओर से 21 अगस्त तक हड़ताल का फैसला लिया गया है। बुधवार को आंदोलन के दौरान ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक और तहसील में काम बंद करवाए जाने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- लुधियाना में पिज्जा आउटलेट पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, CCTV में कैद हुई वारदात; जांच में जुटी पुलिस

बिना काम करवाए लोग लौटे

ड्राइविंग टेस्ट करवाने और संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को बिना काम करवाए वापस लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि कर्मचारियों की मांगों और आंदोलन के बीच आम जनता से जुड़े जरूरी काम प्रभावित नहीं होने चाहिए।

पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन की हड़ताल के चलते आने वाले दिनों में भी सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है। यदि आंदोलन आगे बढ़ता है तो आम लोगों से जुड़े अन्य सरकारी काम भी प्रभावित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों को नहीं मिला समान अवसर! पंजाब सरकार से NHRC ने चार सप्ताह में मांगी रिपोर्ट