विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना में पिज्जा आउटलेट पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, CCTV में कैद हुई वारदात; जांच में जुटी पुलिस

Updated: Wed, 19 Aug 2026 12:47 PM (GMT+05:30)

लुधियाना में देर रात पिज्जा दुकान पर तीन गोलियां चलाई गईं। हमलावर सीसीटीवी में कैद हुए। इंटरनेट मीडिया पर जिम्मेदारी के दावे की पुलिस सत्यता जांच रही है।

HighLights

  1. लुधियाना में पिज्जा दुकान पर देर रात फायरिंग हुई।

  2. हमलावरों ने दुकान के अंदर घुसकर तीन गोलियां चलाईं।

  3. 'गोपी लाहौरिया ग्रुप' ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली।

डिजिटल डेस्क, लुधियाना। लुधियाना के भाई रणधीर सिंह नगर क्षेत्र में देर रात एक पिज्जा दुकान पर फायरिंग से हड़कंप मच गया। हमलावरों ने दुकान के अंदर घुसकर तीन गोलियां चलाईं और इसके बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार फायरिंग की घटना देर रात हुई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज में कुछ हमलावर दुकान के अंदर प्रवेश करते और फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने कुल तीन राउंड फायर किए।

यह भी पढ़ें- बरनाला में दुष्कर्म पीड़ित 3 महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ीं, तीन महीने से न्याय के लिए भटक रहीं

गोपी लाहौरिया ग्रुप ने ली जिम्मेदारी

घटना के बाद इंटरनेट मीडिया पर 'गोपी लाहौरिया ग्रुप' नाम के पेज से फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया। पुलिस इस पोस्ट की सत्यता की भी जांच कर रही है, वहीं दैनिक जागरण भी इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पोस्ट वास्तव में घटना में शामिल लोगों ने ही डाली है या किसी अन्य व्यक्ति ने।

पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपितों के आने और वारदात के बाद फरार होने की दिशा का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों को नहीं मिला समान अवसर! पंजाब सरकार से NHRC ने चार सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस घटना के पीछे के कारणों का भी पता लगा रही है। इसके साथ ही यह जांच की जा रही है कि फायरिंग किसी पुरानी रंजिश, धमकी या अन्य आपराधिक गतिविधि से जुड़ी है या नहीं।

पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर सामने आए दावे को लेकर भी लोगों से बिना पुष्टि किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचने की अपील की है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- पंजाब लाए गए बंबीहा गैंग के 3 गुर्गे, मलेशिया में छिपे थे; हत्या-रंगदारी और विस्फोटक मामलों में थे वांटेड