Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'किसानों का दोस्त होने का दिखावा...' SAD अध्यक्ष सुखबीर बादल बोले- सीएम मान ने चली दोहरी चाल

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 01:02 PM (IST)

    Punjab News जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव करीब आते जा रहे हैं। वैसे-वैसे सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक ...और पढ़ें

    'किसानों का दोस्त होने का दिखावा...' SAD अध्यक्ष बादल बोले (File Photo)
    'किसानों का दोस्त होने का दिखावा...' SAD अध्यक्ष बादल बोले (File Photo)

    HighLights

    1. SAD अध्यक्ष सुखबीर बादल ने सीएम मान पर तंज कसा है
    2. पंजाब में कृषि कानूनों को लागू करने की कड़ी निंदा की

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Punjab Politics: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने आज कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) ने किसानों की उपज के विपणन पर एकाधिकार देकर कॉरपोरेट एजेंडा लागू करके किसानों की पीठ में छूरा घोंपा है। उन्होंने कहा, ‘किसानों के लिए भगवंत मान भेड़ों के रूप में भेड़िया है, क्योंकि वह अब तीनों काले कानूनों को लागू करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिसके खिलाफ 700 से अधिक किसानों ने लंबे संघर्ष में अपने जीवन का बलिदान दिया था।’

    मान ने चली दोहरी चाल

    अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि भगवंत मान की यह दोहरी चाल है। एक तरफ तो वह किसानों का दोस्त होने का दिखावा करता रहे और गुप्त रूप से उनके दुश्मनों की सहायता करते रहे।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा शांतिपूण किसानों पर उनके ही राज्य में जानलेवा हमला किया जा रहा था, जिसके कारण युवावस्था में शुभकरण सिंह की सरेआम हत्या कर दी गई और अनगिनत किसानों को गंभीर चोटे आई और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन मुख्यमंत्री ने इस बारे चुप्पी साध ली। अब उन्होंने एपीएमसी को खत्म करके बड़े व्यापारिक घरानों को साइलो की अनुमति देकर पूरे किसान समुदाय की पीठ में खंजर घोंपा है।’

    किसानों को लेकर बोले बादल

    बादल ने मुख्यमंत्री से यह स्पष्ट करने के लिए कहा कि किसानों के महत्वपूर्ण हितों को बेचने के बदले उन्हें बड़े कॉरपोरेट घरानों से क्या लाभ मिला? उन्होंने कहा, ‘यह किसानों के लिए जीवन-मरण का सवाल है और भगवंत मान यह दिखावा नही कर सकते कि उन्हें नहीं पता कि किसान क्या चाहते हैं, क्योंकि इस बारे में पूरी दुनिया जानती है।’

    खबरें और भी

    AAP कई फनों वाला कोबरा

    बादल ने कहा, ‘मैंने हमेशा कहा है कि आम आदमी पार्टी कई फनों वाला कोबरा सांप है। किसानों के खिलाफ काले कानून लागू करना,पंजाब और किसानों से जुड़े हर मुद्दे पर आप और भगवंत मान का पाखंड और दोमुंहा आचरण इसका एक और उदाहरण है। वह चंडीगढ़, नदी जल, पंजाबी भाषा और बीबीएमबी पर हमारे नियंत्रण सहित हर मुद्दे पर पंजाब के हितों पर चुपचाप घुटने टेक रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब किसानों को धोखा देकर उन्होंने न माफी काबिल पाप किया है।’

    ये भी पढ़ें:

    Punjab News: AAP से भाजपा में शामिल हुए इन दो नेताओं को मिलेगी 'वाई' कैटेगरी की सुरक्षा, बताया था जान का खतरा

    Jalandhar News: कमलजीत सिंह भाटिया समेत कई पार्षद भाजपा में शामिल, दिल्ली में जाखड़ और सिरसा ने किया स्वागत