Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कॉमेडियन कपिल शर्मा को पराठा खिलाना पड़ा महंगा, Heart Attack Paratha के मालिक पर केस दर्ज; जालंधर पुलिस ने किया अरेस्‍ट

    Updated: Mon, 01 Jan 2024 01:43 PM (IST)

    Kapil Sharma जालंधर में मशहूर हार्ट अटैक पराठे वाले के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। कॉमेडियन कपिल शर्मा को पराठे खिलाना भारी साबित हुआ। थाना छह की पुलिस ...और पढ़ें

    कॉमेडियन कपिल शर्मा को पराठा खिलाना पड़ा महंगा (फाइल फोटो)
    कॉमेडियन कपिल शर्मा को पराठा खिलाना पड़ा महंगा (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. थाना छह की पुलिस ने पराठा मालिक पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
    2. हार्ट अटैक पराठा मालिक वीर दविंदर सिंह ने जालंधर पुलिस पर लगाए आरोप।

    संवाद सहयोगी, जालंधर। मॉडल टाउन में ‘हार्ट अटैक पराठे’ (Heart Attack Paratha) के नाम से मशहूर बीर दविंदर सिंह को कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और उसकी पत्नी गिन्नी शर्मा (Ginni Sharma) को देर रात पराठे खिलाना महंगा पड़ गया।

    थाना छह की पुलिस ने दविंदर सिंह पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में जमानत पर छोड़ दिया। दविंदर सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाया कि थाना प्रभारी अजायब सिंह ने उसे कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने आरोपों को नकारा है।

    पराठे वाले ने पुलिस पर लगाया आरोप

    वीर दविंदर सिंह ने बताया कि वह मॉडल टाउन में रात के समय पराठे की रेहड़ी लगाता है। शुक्रवार रात को कामेडियन कपिल शर्मा अपने परिवार के साथ रेहड़ी पर पराठे खाने के लिए आए थे। पुलिस को यह बात पता चली तो वे उनकी रेहड़ी पर पहुंच गए और उनसे दुर्व्यवहार करने लगे। पुलिस उन्हें पकड़कर थाने में ले गई और कमरे में बंद कर उनसे मारपीट की गई।

    यह भी पढ़ें: जालंधर में दिल दहलाने वाली घटना...एक ही घर से उठी पांच लोगों की अर्थियां, तीन साल की मासूम भी शामिल

    थाना प्रभारी बोले, लोगों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

    थाना छह के प्रभारी अजायब सिंह ने कहा कि उन्हें इलाका वासियों ने शिकायत दी थी कि बीर दविंदर सिंह रात दस से दो बजे तक पराठे की रेहड़ी लगाता, जो कि प्रशासन द्वारा निर्धारित समय के अनुकूल नहीं है। रात 11 बजे के बाद कोई दुकान नहीं खोली जा सकती। पुलिसकर्मियों को वहां भेजा तो वह बदतमीजी करने लगा। इसी कारण उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मारपीट के आरोप बेबुनियाद हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: अब जालंधर टू नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में करें सफर, चार घंटे में पूरी होगी यात्रा, जानिए शेड्यूल-रूट का पूरा अपडेट