Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में तीन दुकानों के शटर तोड़ नकदी चोरी; वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच शुरू

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 01:36 PM (IST)

    जालंधर के रामामंडी इलाके में एक चोर ने तीन दुकानों के शटर तोड़ नकदी चोरी कर ली। मोबाइल दुकान से 55 हजार रुपये ले गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में ...और पढ़ें

    चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी में कैद हुआ।

    चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी में कैद हुआ।

    HighLights

    1. जालंधर में तीन दुकानों के शटर तोड़कर नकदी चोरी।

    2. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में साफ कैद हुई।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपी की तलाश जारी।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर के रामामंडी इलाके में स्थित बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारा के पास मार्केट में शनिवार देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। एक अज्ञात चोर ने तीन दुकानों के शटर तोड़कर नकदी चोरी कर ली और फरार हो गया। पूरी घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर थाना रामामंडी की उपचौकी दकोहा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

    दकोहा निवासी गौरव शर्मा ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारा के पास मार्केट में ‘मोबाइल कैंपस’ नाम से दुकान चला रहे हैं। शनिवार रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे।

    यह भी पढ़ें- अमृतसर बाईपास ओवरटेक के दौरान हादसा; बाईपास पर रेत से भरा ट्राला पलटा, तीन कारें दबने से एक की मौत, कई घायल

    शटर तोड़ दुकान में घुसा चोर

    दुकान के अंदर जाकर देखा तो गल्ले से करीब 55 हजार रुपये की नकदी गायब थी। इसके बाद उन्होंने दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें एक व्यक्ति शटर तोड़कर दुकान में घुसता और चोरी की वारदात को अंजाम देकर भागता नजर आया। कुछ देर बाद पता चला कि उसी चोर ने पास की दो अन्य दुकानों को भी निशाना बनाया है।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में सिविल अस्पताल के पास युवक गिरफ्तार; दो पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

    पुलिस ने जांच की शुरू

    दुकानदारों ने मामले की शिकायत थाना रामामंडी की उपचौकी दकोहा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके की जांच की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

    खबरें और भी

    इलाके के दुकानदारों में इस घटना के बाद डर का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार कार का कहर, चाचा-भतीजे को टक्कर, 10 वर्षीय बच्चे की मौत