Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बठिंडा में सिविल अस्पताल के पास युवक गिरफ्तार; दो पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 12:52 PM (IST)

    बठिंडा में कोतवाली पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सिविल अस्पताल के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो .32 बोर पिस्टल और छह ज ...और पढ़ें

    अवैध हथियारों सहित युवक काबू। (फाइल फोटो)

    अवैध हथियारों सहित युवक काबू। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बठिंडा में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस का अभियान।

    2. एक युवक से दो पिस्तौल, छह जिंदा कारतूस जब्त।

    3. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली बठिंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को दो अवैध पिस्टल और छह जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

    जानकारी के अनुसार 28 फरवरी की देर शाम पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि गुरुशरण सिंह उर्फ शरणी पुत्र रेशम सिंह निवासी गांव जगाराम तीर्थ, जिला बठिंडा, सिविल अस्पताल बठिंडा के आसपास अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली की पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई और बताए गए स्थान पर दबिश दी।

    पुलिस ने सिविल अस्पताल क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो .32 बोर पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामद हथियारों के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

    यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में इंटरनेशनल मैराथन, 42 किमी दौड़ 2.17 घंटे और 21 किमी की रेस 1 घंटे 1 मिनट में, विजेताओं को 1.16 करोड़ के इनाम

    आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह हथियार कहां से लाया था और उसका किसी आपराधिक गिरोह से कोई संबंध है या नहीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार कार का कहर, चाचा-भतीजे को टक्कर, 10 वर्षीय बच्चे की मौत

    आरोपी से की जा रह पूछताछ

    सूत्रों का कहना है कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं था। मामले की गहन जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- होली से पहले पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, 2.5 किलो RDX से लैस IEED समेत विस्फोटक सामग्री बरामद, दो बदमाश गिरफ्तार