श्री गुरु रविदास धाम बूटा मंडी के चेयरमैन व लेदर कारोबारी सेठ सतपाल मल का निधन, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
जालंधर के श्री गुरु रविदास धाम बूटा मंडी के चेयरमैन सेठ सतपाल मल का निधन हो गया है। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनके निधन से धार्मिक, सामाजिक और राजनी ...और पढ़ें

श्री गुरु रविदास धाम बूटा मंडी के चेयरमैन सेठ सतपाल मल की फाइल फोटो।
HighLights
श्री गुरु रविदास धाम बूटा मंडी के चेयरमैन का निधन।
धाम के सुंदरीकरण और विस्तार में अहम योगदान दिया।
अंतिम संस्कार सोमवार को जलोवाल आबादी शमशानघाट में होगा।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल श्री गुरु रविदास धाम बूटा मंडी के चेयरमैन सेठ सतपाल मल का रविवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।
सेठ सतपाल मल लंबे समय से श्री गुरु रविदास धाम बूटा मंडी के साथ जुड़े हुए थे और धाम के सुंदरीकरण व विस्तार में उनकी अहम भूमिका रही। उनके कार्यकाल में धाम परिसर में कई विकास कार्य करवाए गए, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने धाम को नई पहचान दिलाने में विशेष योगदान दिया।
यह भी पढ़ें- युद्ध नशे विरुद्ध मोगा रैली से पहले विवाद; ड्यूटी से पटवारियों का बायकाट, राजनीतिक रंग देने के आरोप लगाए
लेदर कारोबारी थे सेठ सतपाल मल
लेदर कारोबार से जुड़े सेठ सतपाल मल विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे। शहर की कई धार्मिक संस्थाओं के साथ उनका गहरा संबंध रहा। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से भी उनके निकट संबंध बताए जाते हैं, हालांकि वे स्वयं को सामाजिक सेवा के कार्यों तक सीमित रखने की बात कहते थे।
उनके निधन पर श्री गुरु रविदास एजुकेशनल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट तथा श्री गुरु रविदास धाम बूटा मंडी के महासचिव विनोद कौल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सेठ सतपाल मल का जाना धाम और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- राजस्थान से पंजाब में हो रही थी नशे की सप्लाई; बठिंडा पुलिस ने 6.5 किलो अफीम समेत दो तस्कर दबोचे
जलोवाल आबादी में होगा संस्कार
महासचिव विनोद कौल ने बताया कि सेठ सतपाल मल के अंतिम दर्शन 16 फरवरी सोमवार को दोपहर 12 से 1 बजे तक श्री गुरु रविदास धाम बूटा मंडी में किए जा सकेंगे। इसके उपरांत उनकी शवयात्रा जलोवाल आबादी शमशानघाट के लिए रवाना होगी, जहां दोपहर एक बजे अंतिम संस्कार संपन्न किया जाएगा।
शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
यह भी पढ़ें- राजस्थान से पंजाब में हो रही थी नशे की सप्लाई; बठिंडा पुलिस ने 6.5 किलो अफीम समेत दो तस्कर दबोचे