नई दिल्ली से जालंधर आ रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, बीजेपी नेता का परिवार था सवार
नई दिल्ली से जालंधर आ रही शताब्दी एक्सप्रेस (12013) पर सोनीपत के पास वीरवार शाम पत्थरबाजी हुई। हरसना कलां गांव के पास शरारती तत्वों ने ट्रेन के ई-2 को ...और पढ़ें

नई दिल्ली से जालंधर आ रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी।
HighLights
सोनीपत के पास शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना
ट्रेन के ई-2 कोच की खिड़की का शीशा टूटा
भाजपा नेता भारत काकरिया परिवार सहित सुरक्षित बचे
जागरण संवाददाता, जालंधर। नई दिल्ली से जालंधर आ रही शताब्दी एक्सप्रेस 12013 पर सोनीपत के आसपास वीरवार शाम पांच बजे शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी की, जिससे ट्रेन के ई-2 डिब्बे की सीट नंबर 37 और 38 का शीशा टूट गया।
इस डिब्बे में भाजपा ट्रेड सेल के जिला प्रधान भारत काकरिया परिवार के साथ बैठे हुए थे। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस 4:30 बजे चली थी। सोनीपत के पीछे गांव हरसना कलां के पास शाम करीब 5:00 बजे शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी की, जिससे शीशा टूट गया। गनीमत रही कि इससे वे और उनका परिवार सुरक्षित हैं। ट्रेन रात 9:36 पर जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची।