जालंधर: नशा करने से रोका तो नशेड़ियों ने पैलेस के मैनेजर पर किया हमला, CCTV में वारदात कैद
जालंधर के जल विलास पैलेस के मैनेजर को बाहर नशा कर रहे युवकों को रोकने पर भारी पड़ा। युवकों ने पैलेस में घुसकर मैनेजर और चौकीदारों पर हमला कर उन्हें घा ...और पढ़ें

जालंधर के जल विलास पैलेस के मैनेजर को बाहर नशा कर रहे युवकों को रोकने पर भारी पड़ा (फोटो: जागरण)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, जालंधर। शहर के वर्कशाप चौंक में स्थित जल विलास पैलेस के बाहर बैठकर नशा कर रहे युवकों को पैलेस के मैनेजर ने रोका तो मन में रंजिश रख नशेड़ियों को पैलेस पर हमला कर मैनेजर व चौकीदारों को घायल कर दिया। पैलेस में घुस कर मैनेजर पर हमला कर भागते हुए युवक सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए, जिसकी शिकायत मैनेजर लक्ष्मण केसरी ने थाना दो की पुलिस को दी लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मैनेजर ने मीडिया से इंसाफ की गुहार लगाई।
पैलेस के मैनेजर लक्ष्मण केसरी ने वह नेपाल का रहने वाला है और वह 24 घंटे पैलेस के अंदर रहता है। उसने आरोप लगाए कि पास गोपाल नगर के रहने वाले कुछ पैलेस के आगे बैठकर नशे का सेवन करते है, जिसकी शिकायतें पैलेस में आने वाले कस्टर भी उन्हें दे चुके है। उसने कहां कि दो दिन पहले नशा कर रहे युवकों को पैलेस से दूर होकर नशा करने के लिए अपील की।
लेकिन वह दूसरे दिन वह फिर से पैलेस के बाहर आकर नशे का सेवन करने लग गया, जिसे देख उसने दोबारा नशा करने से मना किया तो वह इस मामले की रंजिश रखकर रात साथियों सहित पैलेस में घुस कर मेन दरवाजे पर टांगे मारनी शुरू कर दी, जिसे देख चौंकीदार बाहर आए तो युवकों ने चौंकीदारों पर भी हमला कर दिया।
एक चौंकीदार ने भागकर जान बचाई और वह मौके पर आया तो उसने युवकों से पैलेस में विवाद करने का कारण पूछा तो उन्होंने उस पर भी हमला कर घायल कर दिया, जिसके बाद वह उन्होंने सिविल अस्पताल में इलाज करवाया और पुलिस को शिकायत दे दी है।