विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आंख की झपकी लगते ही जालंधर-पठानकोट हाईवे पर टकराए टैंकर और कंटेनर, केबिन में एक घंटे तक तड़पता रहा चालक

Published: Mon, 05 Oct 2026 11:25 AM (IST)

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर टैंकर चालक को नींद आने से दो वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में घायल कंटेनर ...और पढ़ें

एक्सीडेंट के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक।

एक्सीडेंट के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक।

HighLights

  1. जालंधर-पठानकोट हाइवे पर टैंकर-कंटेनर की आमने-सामने भीषण टक्कर।

  2. टैंकर चालक को नींद की झपकी आने से हुआ यह दर्दनाक हादसा।

  3. कंटेनर चालक एक घंटे तक केबिन में फंसा रहा, बाद में बचाया गया।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर-पठानकोट हाइवे पर पंजाबी बाग के पास सोमवार सुबह करीब 4.30 बजे टैंकर और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद कंटेनर चालक केबिन में फंस गया और करीब एक घंटे तक बाहर नहीं निकल सका।

बताया जा रहा है कि टैंकर श्रीनगर से पानीपत जा रहा था, जबकि कंटेनर जालंधर से जम्मू की ओर जा रहा था। पंजाबी बाग के पास पहुंचने पर टैंकर चालक को कथित तौर पर नींद की झपकी आ गई। जैसे ही आंख लगी, टैंकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ चला गया। जिसके बाद सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गया।

यह भी पढ़ें- ED का DGP को लिखे पत्र का मामला, हाईकोर्ट का CBI को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश, दो महीने में रिपोर्ट तलब

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

हादसे में टैंकर चालक विचित्र सिंह निवासी गांव बारवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) और कंटेनर चालक राकेश कुमार निवासी गांव चिलानी, जम्मू घायल हुए। राकेश कुमार अपने ट्रक में कैबिन में फंसा हुआ था। जिसके बाद लोगों ने ट्रैक्टर की मदद ली। हादसे के बाद कंटेनर का चालक केबिन में बुरी तरह फंसा था।

मौके पर मौजूद ट्रैक्टर चालक ने संगली की मदद से ट्रैक्टर को कंटेनर से जोड़कर केबिन को खींचा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद 108 एंबुलेंस से उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें- पंजाब रोडवेज कर्मचारियों के लिए आज बड़ा दिन, परिवहन मंत्री संग होगी बैठक, स्थायी नौकरी पर हो सकता है फैसला

सड़क सुरक्षा फोर्स ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई रणधीर सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करवाया गया। हादसे के तकरीबन एक घंटे के अंदर इस रूट पर यातायात को फिर से शुरू करने में सफलता मिली। वहीं, घायलों को भी सही समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

यह भी पढ़ें- परगट-पायलट की नई जोड़ी आज दिल्ली में, राहुल-प्रियंका के सामने पेश होगा 2027 का प्लान