Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में मेयर की शुक्राना यात्रा, आपस में भिड़े दो गुट; बहसबाजी के बाद चले ईंट-पत्थर

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 07:43 PM (IST)

    जालंधर में मेयर विनीत धीर की शुक्राना यात्रा के दौरान श्री देवी तालाब मंदिर में भाना और फतेह गैंग के सदस्यों के बीच झड़प हो गई, जिसमें बहसबाजी के बाद ...और पढ़ें

    जालंधर में मेयर की शुक्राना यात्रा, आपस में भिड़े दो गुट। फोटो जागरण

    जालंधर में मेयर की शुक्राना यात्रा, आपस में भिड़े दो गुट। फोटो जागरण

    HighLights

    1. मेयर की शुक्राना यात्रा में दो गुटों में झड़प।

    2. श्री देवी तालाब मंदिर में हुई पत्थरबाजी की घटना।

    3. पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान श्री देवी तालाब मंदिर में दो गुट आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा की शुक्राना यात्रा में भाना गैंग और फतेह गैंग के कुछ सदस्य इकट्ठे हुए। दोनों आमने-सामने हुए तो पहले बहस बाजी, फिर ईंट पत्थर चले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एक व्यक्ति को रास्ते में लिया है।

    आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर नॉर्थ हलके का प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद मेयर वनीत धीर रविवार को शुक्राना यात्रा निकालकर अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत की। सबसे पहले का श्रीदेवी तालाब मंदिर में हाजरी लगवाने के लिए पहुंचे उनके साथ उनका समर्थन भी मौजूद थे।

    शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और नगर निगम के बेहतर तालमेल से जालंधर नॉर्थ में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेयर वनीत धीर श्री देवी तालाब मंदिर के बाद गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, प्रीत नगर, 6:30 बजे सिद्ध बाबा सोढल मंदिर तथा इसके उपरांत गुरुद्वारा सोढल छावनी में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।