Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में अवैध निर्माण पर शिकंजा; 17 अप्रैल को 200 से ज्यादा इमारतों का रिकॉर्ड चीफ विजिलेंस अफसर ने किया तलब

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 06:32 PM (IST)

    जालंधर में अवैध निर्माण पर सख्ती बढ़ी है। विजिलेंस ने 200 से ज्यादा इमारतों का रिकॉर्ड मांगा है। जांच के बाद नगर निगम अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर आ ...और पढ़ें

    जालंधर में निर्माणाधीन काॅलोनी।

    जालंधर में निर्माणाधीन काॅलोनी।

    जागरण संवाददाता, जालंधर।  लोकल बॉडी डिपार्टमेंट के चीफ विजिलेंस अफसर-सीवीओ कुलविंदर सिंह ने जालंधर नगर निगम से 13 अवैध इमारत से संबंधित रिकार्ड मांगा है चीफ विजिलेंस अफसर ने 20 मार्च को जालंधर में करीब 8 घंटे जांच की थी और अवैध शोरूम दुकान कोठियां, कॉलोनियों में चल रहे अवैध निर्माण पर रिपोर्ट तैयार की थी।

    अब इस मामले में चीफ विजिलेंस अफसर ने नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखा है और बिल्डिंग ब्रांच के एमटीपी, एटीपी और इंस्पेक्टरों से इन अवैध निर्माण से संबंधित इमारतों, कॉलोनियों, मकानों का रिकॉर्ड 17 अप्रैल को पेश करने के लिए कहा है।

    चीफ विजिलेंस ऑफिसर ने 20 मार्च को होटल मैरिटन, जेपी नगर रोड, वरियाणा इंडस्ट्रियल कंपलेक्स, बस्ती शेख और काला संघिया रोड पर दो अवैध कॉलोनी में बिरहा मंजूरी करीब 80 कोठियों के निर्माण की जांच की थी। जेपी नगर रोड पर 40 से ज्यादा दुकान मिठू बस्ती रोड पर 25 से ज्यादा दुकानों, बस्ती पीरदाद रोड, फुटबॉल चौक के पास कमर्शियल बिल्डिंग, नकोदर रोड पर शोरूम, फैंसी बेकरी सहित करीब 14 साइट पर अवैध निर्माण देखा था।

    यह भी पढ़ें- 700 रुपये की जमीन पर कैसे बना सिखों का पवित्र स्थल, पढ़ें गोल्डन टेंपल के बनने की कहानी; 450 साल पुराना है इतिहास

    आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायतों के आधार पर जांच 

    चीफ विजिलेंस अफसर ने यह जांच आरटीआई कार्यकर्ता करनप्रीत सिंह की शिकायतों के आधार पर की थी। बिना मंजूरी हुए सैकड़ो निर्माण से नगर निगम को भारी आर्थिक नुकसान भरना पड़ा है। नगर निगम की बिल्डिंग बनाने अधिकांश जगहों पर कोई कार्रवाई नहीं की है और जहां कहीं नोटिस भी दिए हैं तो वह मात्र खाना पूर्ति के लिए हैं। चीफ विजिलेंस अफसर ने अब इन सभी 14 साइट्स से जुड़े 200 से ज्यादा निर्माण का रिकॉर्ड मांगा है। इसी रिकॉर्ड के आधार पर अधिकारी होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर; हींग की कीमत बढ़ी, अमृतसर के पापड़ वड़ी उद्योग संकट में

    इन साइट्स पर चल रहे अवैध निर्माण का रिकॉर्ड मांगा

    1. डायमंड सिल्क स्टोर के साथ वाली बिल्डिंग
    2. फुटबॉल चौक के पास बन रही बहु मंजिला इमारत
    3. अवतार नगर रोड लॉलीपॉप के साथ वाली बिल्डिंग
    4. होटल इंद्रप्रस्थ के साथ निर्माण अधीन बिल्डिंग
    5. मिट्ठू बस्ती रोड पर 4 गैर-कानूनी बिल्डिंग
    6. जेपी नगर रोड पर 40 दुकानें
    7. बस्ती मिट्ठू रोड पर 25 दुकानें
    8. वरियाणा इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स में सभी कारखानों का रिकॉर्ड
    9. न्यू चोपड़ा कॉलोनी घास मंडी 40 कोठी
    10. काला संघियां रोड 2 मरला की 30 कोठी
    11. नकोदर रोड जैनको शोरूम
    12. बूटा मंडी टायर शोरूम
    13. फैंसी बेकरी
    14. होटल मैरिटन

    यह भी पढ़ें- अमृतसर में 400 करोड़ से बनेगा ट्राइडेंट होटल; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, 350 युवाओं को मिलेगा रोजगार