Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KBC में 1 करोड़ जीतने वाले जसकरण सिंह को CRPF ने किया सम्मानित, कपूरथला में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

    By Naresh kumarEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 10:25 PM (GMT+05:30)

    Winner Of KBC Jaskaran Singh पंजाब के कपूरथला में सीआरपीएफ (CRPF) के अधिकारियों और जवानों ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) कार्यक्रम में 1 करोड़ रुपये जीतन ...और पढ़ें

    KBC में 1 करोड़ जीतने वाले जसकरण सिंह को CRPF ने किया सम्मानित (फोटो- जागरण)
    KBC में 1 करोड़ जीतने वाले जसकरण सिंह को CRPF ने किया सम्मानित (फोटो- जागरण)

    HighLights

    1. 'कौन बनेगा करोड़पति' में 1 करोड़ जीतने वाले जसकरण सिंह का सम्मान
    2. कपूरथला में सीआरपीएफ ने किया जसकरण सिंह का सम्मान
    3. जसकरण सिंह ने केबीसी के 15वें सीजन में जीते 1 करोड़ रुपये

    कपूरथाला, संवाद सहयोगी। Jaskaran Singh Winner Of KBC आईएसटीसी प्रांगण में 245 बटालियन सीआरपीएफ के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 'कौन बनेगा करोड़पति' कार्यक्रम में एक करोड़ रुपये जीतने वाले युवा जसकरण सिंह को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

    उल्लेखनीय है कि जसकरण पंजाब के जिला तरनतारन (Tarn Taran) के बॉर्डर ऐरिया के गांव खालड़ा का रहने वाला है और वर्तमान में चल रहे 'कौन बनेगा करोड़पति' कार्यक्रम (Kaun Banega Crorepati) के 15वें सीजन में एक करोड़ रुपये जीतने वाला पहला प्रतिभागी है।

    सामान्य परिवार से संबंध रखता है जसकरण सिंह

    जसकरण (Jaskaran Singh) एक सामान्य परिवार से संबंध रखता है। लेकिन अपने ज्ञान की ताकत से उसने एक करोड़ रुपये की राशि जीती और केबीसी के सभी प्रश्नों के उत्तर बड़े आत्मविश्वास के साथ दिए।

    ये भी पढ़ें- Pathankot: दरिंदगी की हदें पार! आठ साल की मासूम से दुष्‍कर्म, प्‍लाई फैक्‍टरी में काम करता था हैवान; केस दर्ज

    जसकरण ने जवानों को किया संबोधित

    जसकरण सिंह ने जवानों को संबोधित करते हुए ज्ञान की ताकत व कार्य करने में आत्मविश्वास की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। सभी जवानों ने अनेक प्रकार के प्रश्न पूछकर सम्मान कार्यक्रम का पूरा आनंद उठाया।

    KBC जीतने के बाद क्या बोले थे जसकरण सिंह?

    जसकरण सिंह ने बताया था कि वे सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं। उनका पूरा फोकस उस तरफ है। वे चाहते हैं कि देश की सबसे मुश्किल परीक्षा पास करके वे IAS बने। उन्होंने यह भी कहा कि वे पिछले चार साल से शो की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने बहुत से लोगों को इस मंच पर जीतते हुए और अपने सपने पूरे करते देखा है।

    खबरें और भी

    जसकरण ने कहा, "मैं भी ऐसा करना चाहता था और पूरे आत्मविश्वास के साथ आया था। मेरा मानना ​​है कि अगर आप सपना देख रहे हैं तो आपको बड़े सपने देखने चाहिए और खुद पर भरोसा रखना चाहिए। हालांकि, मैं इतनी दूर आकर और यह राशि जीतकर खुश हूं। इससे निश्चित तौर पर मेरी पढ़ाई में मदद मिलेगी।"

    ये भी पढ़ें- लुधियाना दोहरा हत्याकांड: युवती के प्रेमी ने 2 दोस्तों की दातर से काट की हत्या, एक की आंख बाहर निकली; 4 अरेस्ट