बटाला अस्पताल फायरिंग केस, कस्टडी से भागने की कोशिश में घायल हुआ मुख्य शूटर, 25 हजार में ली थी गोली चलाने की सुपारी
बटाला के छीना अस्पताल पर गोली चलाने का मुख्य आरोपी अरमान ठाकुर पुलिस हिरासत से भागते समय घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने गैंगस्टर मेहबूब रंध ...और पढ़ें
-1784826516189_m.webp)
बटाला में प्राइवेट अस्पताल पर गोली चलाने वाला आरोपी घायल। फाइल फोटो
HighLights
बटाला के छीना अस्पताल पर हुई थी गोलीबारी
मुख्य आरोपी अरमान ठाकुर भागते समय हुआ घायल
गैंगस्टर मेहबूब रंधवा के कहने पर हुई वारदात
जागरण संवाददाता, बटाला। प्राइवेट अस्पताल पर गोली चलाने वाला बटाला पुलिस ने 9 को छीना अस्पताल पर गोलीबारी करने वाला एक आरोपी पुलिस से भागते समय घायल हो गयाघायल आरोपी को सिविल अस्पताल बटाला में इलाज के लिए लाया गया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी अरमान ठाकुर पुत्र राकेश ठाकुर वासी गातेह सिंह नगर अमृतसर ने अपने साथी शिवम, अभिषेक, तीन सभी वासी अमृतसर अन्य के साथ एक नाबालिग साथी को लेकर छीना अस्पताल गौंसपुर रोड पर गेट पर गोलियां चलाई थी।
जिसके बाद से ही पुलिस ने मामले में मामला दर्ज कर जांच के बाद पाया कि आरोपियों ने मेहबूब रंधवा नाम के एक गैंगस्टर से छीना अस्पताल पर गोली चलाने के बदले कुल 25000 लेने थे।जिसके बाद इनको 15000 ही मील थे।
पुलिस ने आरोपी शिवम, अभिषेक और एक नाबालिग को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि आरोपी अरमान ठाकुर को किआ। जब आरोपी अरमान को रिकवरी के लिए पुलिस लेकर गई तो आरोपी ने पुलिस के चंगुल से फरार होने की कोशिश की।
खबरें और भी
ऐसी दौरान आरोपी की टांग पर चोट लगने से घायल हो गया। जिसके बाद आरोपी को सिविप अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। हालकि पुलिस इस मामले में चुप है और कल प्रेस कॉन्फ्रेंस की बात कर रही है।