Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कपूरथला में दिल दहला देने वाली घटना, घरेलू कलह में मां ने 3 बच्चों संग निगला जहर; 1 मासूम की मौत

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 01:15 PM (IST)

    कपूरथला के मल्लू कदराबाद गांव में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जहरीली दवा निगल ली। ...और पढ़ें

    घरेलू विवाद में महिला ने तीन बच्चों संग निगली जहरीली दवा (प्रतीकात्मक फोटो)

    घरेलू विवाद में महिला ने तीन बच्चों संग निगली जहरीली दवा (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, कपूरथला। गांव मल्लू कदराबाद में सोमवार की देर रात घरेलू विवाद के चलते एक प्रवासी महिला ने अपने तीन बच्चों के सहित कथित तौर पर जहरीली दवा निगल कर आत्महत्या करने की कोशिश की।

    जिसके बाद परिवार वालों ने सभी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई और तीनों की गंभीर हालत के चलते उन्हें अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    गांव मल्लू कादराबाद निवासी लवकुश कुमार ने बताया कि देर रात जब वह खेतों से काम करके घर लौटा तो उनकी पत्नी संतोष देवी को उल्टी हो रही थी और उनके पास कीटनाशक की एक बोतल पड़ी थी तथा बच्चे अर्ध-बेहोशी की हालत में थे।

    उन्होंने तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से अपनी पत्नी संतोष देवी और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। जिसमें आठ वर्ष की अमृता और छह साल की ख़ुशी दो लड़कियों और दो साल के एक लड़के को आपातकालीन स्थिति में कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. करणप्रीत सिंह ने सभी का उपचार किया, लेकिन इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। शेष तीन की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

    खबरें और भी

    वहीं इस संबंध में संबंधित पुलिस स्टेशन को भी सूचित कर दिया गया है। थाना सदर के एसएचओ रणजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रैफर किए गए तीनोंम रीजों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।