कपूरथला में सोना खरीदने के नाम पर 75 लाख की धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने जालंधर के एक कारोबारी दंपति और उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें
-1784123100096_m.webp)
ठगी के मुख्य आरोपी गिरफ्तार। फाइल फोटो
HighLights
कपूरथला के ज्वैलर से 75 लाख रुपये की ठगी हुई।
जालंधर के कारोबारी दंपति ने सोने के नाम पर ठगा।
मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह लूथरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
जागरण संवाददाता, कपूरथला। एक ज्वैलर्स से सोना खरीदने के नाम पर 75 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर थाना सिटी की पुलिस ने जालंधर के एक कारोबारी दंपति और उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की पुलिस छापेमारी जारी है।
पीड़ित वरुण सेतिया ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह कपूरथला के मुख्य बाजार में आरती ज्वैलर्स के नाम से कारोबार करता है। उसका जालंधर के पापड़ियां बाजार स्थित एचएस बैंगल्स के संचालकों हरप्रीत सिंह लूथरा, उसकी पत्नी और बेटे गुरप्रताप सिंह के साथ पिछले कई वर्षों से सोने का व्यापारिक लेन-देन चलता आ रहा था।
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने 500 ग्राम सोना 80 लाख रुपये में देने का सौदा किया था। इसके तहत 21 जनवरी 2026 को 25 लाख रुपये नकद तथा 28 जनवरी को 50 लाख रुपये एचएस बैंगल्स के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए।
आरोपियों ने गारंटी के तौर पर 75 लाख रुपये का एक चेक भी दिया था। पीड़ित का आरोप है कि भुगतान लेने के बावजूद आरोपियों ने न तो सोना दिया और न ही रुपये लौटाए। बार-बार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया और अपनी दुकान व घर बंद कर फरार हो गए है।
खबरें और भी
थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी हरप्रीत सिंह लूथरा, उसकी पत्नी और बेटे गुरप्रताप सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।