विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कपूरथला में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कोडा ने बाइक को मारी टक्कर; भाई के सामने तड़प-तड़पकर हुई मौत

Published: Wed, 09 Sep 2026 11:00 AM (IST)

कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी रोड पर एक तेज रफ्तार स्कोडा कार ने बाइक सवार हरपाल सिंह को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुल्तानपुर लोधी रोड पर भीषण हादसा।

सुल्तानपुर लोधी रोड पर भीषण हादसा।


HighLights

  1. कपूरथला में तेज रफ्तार स्कोडा कार ने बाइक को टक्कर मारी

  2. हादसे में बाइक सवार हरपाल सिंह की मौके पर ही मौत

  3. पुलिस ने कार चालक संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया

जागरण संवाददाता, कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। इस संबंध में थाना सदर कपूरथला में आरोपित कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आरोपित की पहचान संदीप सिंह वासी गांव जहांगीरपुर के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता प्रितपाल सिंह उर्फ लाडी पुत्र परमजीत सिंह वासी गांव अंजला बनवाली ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है।

उसकी बेटी गुरलीन कौर बैड़ा काम्प्लेक्स आरसीएफ में नेल आर्ट की दुकान करती है। सात सितंबर को वह अपनी बेटी को लेने के लिए आरसीएफ जा रहा था और उसका भाई हरपाल सिंह उर्फ पाला अपने निजी काम से सुल्तानपुर लोधी जा रहा था।

दोनों अपने-अपने मोटरसाइकिल पर घर से एक साथ निकले। हरपाल सिंह अपनी मोटरसाइकिल नंबर पीबी 09-पी-9257 डिस्कवर पर आगे-आगे चल रहा था और प्रितपाल उसके पीछे था।

शाम करीब 5:15 बजे जब वे गांव ढुडियांवाल मोड़ स्थित अंडर ब्रिज के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रही एक सफेद रंग की स्कोडा कार नंबर पीबी08-सीआर-9090 के चालक ने बेहद तेज रफ्तार, लापरवाही और उतावलेपन से बिना हार्न बजाए और बिना कोई इशारा दिए अचानक गलत साइड से सुल्तानपुर लोधी रोड से गांव ढुडियांवाल की तरफ मोड़ काट दिया और सीधे हरपाल सिंह की बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

शिकायत के आधार पर थाना सदर पुलिस ने आरोपित कार चालक संदीप सिंह के खिलाफ तेज रफ्तार, लापरवाही से गाड़ी चलाकर मौत का कारण बनने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर एम्मी विर्क की हत्या की कोशिश, बदमाशों ने किए सात राउंड फायर; बुलेटप्रूफ गाड़ी ने बचाई जान