फगवाड़ा में शादी समारोह में जागो कार्यक्रम से 20 लाख का बैग चोरी, दो युवक फरार
फगवाड़ा के मान रिसोर्ट में एक शादी समारोह के जागो कार्यक्रम के दौरान दो युवकों ने एक बैग चुरा लिया। इस बैग में सोने के आभूषण, विदेशी और भारतीय मुद्रा ...और पढ़ें

कैप्शन: फगवाड़ा में शादी समारोह में जागो कार्यक्रम से 20 लाख का बैग चोरी (फाइल फोटो)
HighLights
फगवाड़ा के मान रिसोर्ट में शादी समारोह से बैग चोरी।
बैग में सोने के आभूषण, विदेशी-भारतीय मुद्रा थी।
चोरी से करीब 20 लाख रुपये का बड़ा नुकसान हुआ।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा। फगवाडा़ लुधियाना रोड पर स्थित मान रिसोर्ट में शादी समारोह के उपलक्ष्य में जागो के कार्यक्रम से दो युवक बैग लेकर फरार हो गया।बैग में सोने के आभूषण,विदेशी करंसी व भारतीय करंसी के अलावा अन्य सामान था,बैग चोरी होने के कारण करीब 20 लाख रुपए तक का नुकसान हुआ है।मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
मामले संबंधी जानकारी देते महिला कुलविंदर कौर ने बताया कि उसके बेटे की शादी समारोह को लेकर फगवाडा़ के मान रिसोर्ट में जागो का कार्यक्रम चल रहा था।उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी रिश्तेदार मस्ती में मस्त थे।उन्होंने बताया कि जब वह स्टेज पर जागो की रस्मे निभा रहे थे कि इस दौरान किसी ने उनका बैग चोरी कर लिया।उन्होंने बताया कि बैग में सोने के आभूषण,विदेशी करंसी व भारतीय करंसी के अलावा अन्य जरूरी सामान था।
उन्होंने बताया कि इस दौरान उनका करीब 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।उन्होंने बताया कि जब रिसोर्ट के सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए तो देखा कि कार्यक्रम में पहले से शामिल दो युवक जिन्होंने कोटपेन पहना था व उनका बैग चुराकर फरार हो गए।मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।