Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब: पैरोल पर बाहर आए अपराधी ने फर्जी पुलिसवाला बन पार्क में बैठी युवती को धमकाया, फिर सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 11:00 PM (IST)

    पंजाब में पुलिसकर्मी बनकर महिलाओं और युवतियों को डराने-धमकाने के बाद दुष्कर्म करने के आरोपित मानकवाल निवासी 30 वर्षीय बलविंदर सिंह ने पैरोल पर जेल से ...और पढ़ें

    जेल से पैरोल पर आकर फिर बना फर्जी पुलिसवाला, नाबालिग से किया दुष्कर्म।

    जेल से पैरोल पर आकर फिर बना फर्जी पुलिसवाला, नाबालिग से किया दुष्कर्म।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पुलिसकर्मी बनकर महिलाओं और युवतियों को डराने-धमकाने के बाद दुष्कर्म करने के आरोपित मानकवाल निवासी 30 वर्षीय बलविंदर सिंह ने पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद फिर उसी पुराने तरीके से एक नाबालिग को अपना शिकार बना लिया। आरोपित ने रोज गार्डन में अपने दोस्त के साथ बैठी 17 वर्षीय युवती को पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर बाइक पर बैठाया और पक्खोवाल रोड स्थित इंडोर स्टेडियम के पास सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर-आठ की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

    जांच अधिकारी सुभाष चंद ने बताया कि घटना सात जुलाई की है। पीड़ित अपने एक पुरुष मित्र के साथ रोज गार्डन में बैठी थी। इसी दौरान सादे कपड़ों में आरोपित उनके पास पहुंचा और खुद को पुलिसकर्मी बताया। उसने सार्वजनिक स्थान पर बैठने और हंगामा करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की धमकी दी।

    इसके बाद आरोपित ने किशोरी को अपनी बाइक पर बैठा लिया और उसके दोस्त से कहा कि वह अपनी गाड़ी से पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस के अनुसार, आरोपित किशोरी को पुलिस स्टेशन ले जाने की बजाय पक्खोवाल रोड स्थित इंडोर स्टेडियम के नजदीक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने किशोरी को धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

    वारदात के बाद आरोपित ने किशोरी का मोबाइल भी कहीं फेंक दिया और फरार हो गया। दहशत में आई किशोरी ने राहगीर से मोबाइल लेकर अपनी मां को फोन किया। उसकी मां मौके पर पहुंची और उसे घर ले गईं। घटना के बाद पीड़िता के मानसिक आघात में होने के कारण उसने परिवार को कुछ नहीं बताया।

    खबरें और भी

    शनिवार को उसने पूरी घटना परिजनों को बताई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। थाना डिवीजन नंबर-आछ की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू दी है। पुलिस ने रोज गार्डन के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपित का चेहरा दिख गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    50 मीटर दूर थी पुलिस चौकी, डरा नहीं आरोपित

    रोज गार्डन में घुमारमंडी चौकी बनी है। आरोपित ने इस बात का फायदा उठाया कि नजदीक में चौकी होने पर पीड़ित उसपर विश्वास भी कर लेंगे। यही बोलकर उसने युवती को अपने साथ चलने को राजी कर लिया। हैरत की बात है कि 50 मीटर दूर पुलिस चौकी होने के बावजूद वह डरा नहीं।

    पहले भी दो मामलों को दे चुका अंजाम, एक में हो गई है सजा

    जांच में सामने आया है कि आरोपित का आपराधिक इतिहास भी इसी तरह की वारदातों से जुड़ा हुआ है। उसने दिसंबर 2017 में 27 वर्षीय तथा फरवरी 2018 में 25 वर्षीय महिला को भी पुलिसकर्मी बताकर धमकाया था और सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया था। दोनों मामलों में थाना डिवीजन नंबर-आठ में एफआईआर दर्ज हुई थी।

    एक मामले में आरोपित बरी हो गया था, जबकि दूसरे मामले में अदालत ने उसे सजा सुनाई थी। नवंबर 2025 में वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था और अब उसने फिर उसी तरीके से नाबालिग को निशाना बनाया। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि उसके खिलाफ इसी तरह की अन्य वारदातें भी सामने आ सकती हैं। जांच की जा रही है कि पैरोल पर आने के बाद आरोपित किन गतिविधियों में शामिल रहा और कहीं उसने अन्य युवतियों या महिलाओं को भी इसी तरह अपना शिकार तो नहीं बनाया।

    रोज गार्डन में मित्र के साथ बैठी युवती को धमकाया, बाइक पर बिठाकर ले गया साथ

    पक्खोवाल रोड स्थित इंडोर स्टेडियम के पास सुनसान जगह पर किया दुष्कर्म