Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना के टिब्बा पुल पर फैक्ट्री वर्करों से भरा ट्रक पलटा, 30 मजदूर घायल; राहगीरों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 10:27 PM (IST)

    लुधियाना के साहनेवाल में टिब्बा पुल के पास एक तेज़ रफ़्तार 407 ट्रक पलटने से 70 से अधिक फैक्टरी वर्कर घायल हो गए, जिनमें से 25-30 को सिविल अस्पताल में भ ...और पढ़ें

    लुधियाना के टिब्बा पुल पर फैक्ट्री वर्करों से भरा ट्रक पलटा। फोटो जागरण

    लुधियाना के टिब्बा पुल पर फैक्ट्री वर्करों से भरा ट्रक पलटा। फोटो जागरण

    HighLights

    1. साहनेवाल के टिब्बा पुल पर 407 ट्रक पलटा।

    2. 70 से अधिक फैक्टरी वर्कर हुए घायल।

    3. घायलों को सिविल अस्पताल लुधियाना में भर्ती कराया।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। साहनेवाल के टिब्बा पुल स्थित हरनामपुरा कट के पास बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां फैक्टरी वर्करों से भरा एक तेज़ रफ़्तार 407 ट्रक अचानक से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

    हादसे में ट्रक से 70 से अधिक लोग घायल हो बताए जा रहे है, जिसमे से 25 से 30 घायलों को सिविल अस्पताल लुधियाना में लाया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू कर दिया। लोगों ने पलटे हुए 407 ट्रक में फंसे फैक्टरी वर्करों को बाहर निकाला और पुलिस कंट्रोल रूम व एंबुलेंस को सूचना दी।

    सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल लुधियाना के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, वही कुछ घायलों को निजी अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया।

    अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की टीम ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    जानकारी देते हुए घायल उदय राजपाल ने बताया कि वह रोजाना इसी ट्रक में सवार होकर साहनेवाल से आगे भगवानपुर में स्थित फैक्ट्री में काम के लिए जाते थे जहां से रोजाना की तरह वह शाम करीब 7:00 बजे वापस घर की तरफ लौट रहे थे जहां रास्ते में टिब्बा पुल के पास अचानक से ट्रक दीवार से टकराया इसके बाद ट्रक और नियंत्रित होकर तीन से चार बार पलट गया। 

    घायल उदय राजपाल के अनुसार ट्रक पलटने के बाद एकदम से उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया वहीं घटनास्थल पर अन्य फैक्ट्री वर्करों के चिकने की आवाजे गूंजने लगी। उसने बताया कि जैसे ही उसे होश आया तो वह एंबुलेंस में बैठा हुआ था और उसे सिविल अस्पताल में लाया गया।

    खबरें और भी