Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राज्यसभा सांसद राजिंद्र गुप्ता के घर के बाहर AAP नेताओं का प्रदर्शन, दीवारों पर लिखा गद्दार

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 04:06 PM (GMT+05:30)

    राज्यसभा सदस्य राजिंद्र गुप्ता के भाजपा में शामिल होने के विरोध में आम आदमी पार्टी के यूथ विंग ने लुधियाना में उनके आवास और कार्यालय के बाहर प्रदर्शन ...और पढ़ें

    HighLights

    1. राजिंद्र गुप्ता के भाजपा में जाने पर विरोध।

    2. AAP यूथ विंग ने लुधियाना में किया प्रदर्शन।

    3. गुप्ता पर 'गद्दारी' का आरोप, दीवारों पर लिखा।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। राज्यसभा सदस्य व उद्यमी राजिंद्र गुप्ता के भाजपा में चले जाने के बाद आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के नेताओं ने उनके निवास व ऑफिस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। युवा नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने गद्दारी की है।

    आम आदमी पार्टी ने सम्मान दिया और वे आज पार्टी बदलकर बीजेपी में चले गए। उन्हें क्या जरूरत पड़ी थी। भाजपा में शामिल होने की। उन्होंने कहा कि राजिंद्र गुप्ता ने गद्दारी की है। इस दौरान नेताओं ने गुप्ता के निवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही उनके घर की दीवारों पर गद्दार शब्द लिख विरोध जताया।

    मौके पर पुलिस ने यूथ नेताओं को रोकने की कोशिश की। मगर वह रुके नहीं। भाजपा जब हमारे नेताओं को झूठे केस में नहीं फंसा पाई तो वे पार्टी तोड़ने लगे हैं। लोग सब देख रहे हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारा सबक सिखाएंगे।