Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के रिजल्ट आने से पहले AAP में हलचल, बड़े संगठनात्मक फेरबदल की तैयारी

    Updated: Sun, 22 Jun 2025 04:39 PM (IST)

    लुधियाना हलका वेस्ट उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में संगठनात्मक बदलाव शुरू। जतिंदर खंगूरा नए शहरी प्रधान, निधी गुप्ता सचिव नियुक्त। उपचुनाव परिणाम क ...और पढ़ें

    आम आदमी पार्टी में बड़े बदलाव की संभावना (फाइल फोटो)

    आम आदमी पार्टी में बड़े बदलाव की संभावना (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। महानगर के हलका वेस्ट उपचुनाव के परिणाम घोषित होने से पहले आम आदमी पार्टी (आप) में हलचल तेज हो गई है। शनिवार देर शाम को संगठन स्तर पर पहला बदलाव शुरू हो गया है। पार्टी की तरफ से शहरी प्रधान और सचिव पद पर नियुक्ति कर दी गई है। सोमवार को परिणाम की घोषणा होने के बाद संगठन स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है।

    पार्टी से जुड़े सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में संगठन स्तर पर कई दिग्गजों की छुट्टी होने के आसार बन चुके है। वहीं प्रशासनिक तौर पर भी कई बदलाव किए जा सकते है। क्योंकि पार्टी की तरफ से अब 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी की जाएगी। इससे पहले पार्टी की तरफ से अपनी छवि को सुधारने पर काम किया जाएगा।

    गौरतलब है कि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के लिए हलका वेस्ट के उपचुनाव में सबसे ज्यादा जोर लगा है। क्योंकि इस उप चुनाव को जीतना पार्टी का एक मात्र लक्ष्य है। लगभग तीन साल काम करने के बावजूद पार्टी के लिए इस चुनाव में जीत का परचरम लहराना इतना आसान नहीं दिखा। इसलिए संगठन स्तर पर पूरे प्रचार के लिए दौरान हर व्यक्ति पर पैनी नजर रखी गई थी। आखिरकार कौन क्या कर रहा है और किसके पास जमीनी स्तर पर क्या आधार बना है।

    सत्ताधारी कुछ नेता प्रत्याशी अरोड़ा की जीत के लिए काम नहीं कर रहे थे, क्योंकि उन्हें था कि अगर अरोड़ा जीत जाएंगे तो मंत्री पद पक्का है। ऐसे में उनका कद बढ़ जाएगा, इससे उन्हें कोई नहीं पूछेगा। मतदान के एक दिन पहले ही मीडिया मैनेजमेंट टीम के अधिकारियों का पत्ता साफ कर दिया गया। शनिवार देर शाम को नए लुधियाना शहरी प्रधान जतिंदर खंगूरा को नियुक्त कर दिया गया है। इससे पहले शरणपाल सिंह मक्कड़ यह काम देख रहे थे, उन्हें लोकसभा इंचार्ज बना दिया गया था।

    खबरें और भी

     

    इसके अलावा सचिव पद पर निधी गुप्ता को तैनात किया गया है। बाक्स प्रशासनिक स्तर पर भी होला उल्ट फेर सत्ताधारी पार्टी से जुड़े लोगों की माने तो उपचुनाव परिणाम आने के बाद पंजाब प्रभारी मुनीष सिसोदिया पहली बैठक 25 जून को कर सकते है। इस बैठक में पंजाब के सभी दिग्गज नेता से लेकर मंत्री शामिल रहेंगे। इसके बाद बड़े स्तर पर फेरबदल का काम शुरू होगा।

    इसमें कई मंत्रियों से लेकर चेयरमैन स्तर को बदला जा सकता है। इसके साथ ही प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी फेरबदल शुरू होगा। क्योंकि सरकार अब अपनी छवि को सुधारने के लिए गंभीरता के साथ काम करेगी। इसमें लुधियाना के प्रशासनिक अधिकारियों को इधर से उधर किए जाने की संभावना है, वहीं निकाय विभाग में भी फेरबदल का काम शुरू होगा।