विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कच्चे माल की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई लुधियाना साइकिल निर्माताओं की चिंता, 10 सितंबर से बढ़ेंगे दाम

By Munish SharmaEdited By: Anuj Sharma
Published: Fri, 04 Sep 2026 01:37 PM (IST)

कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण साइकिल निर्माताओं ने दाम बढ़ाने की तैयारी की है। 10 सितंबर से कई साइकिलों की कीमत करीब 150 रुपये तक बढ़ सकती है।

ये प्रतिकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतिकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. कच्चे माल की बढ़ती कीमतों पर साइकिल निर्माताओं ने चिंता जताई।

  2. स्टील, टायर, ट्यूब और पेंट की लागत में भारी वृद्धि हुई।

  3. 10 सितंबर से प्रति साइकिल ₹150 तक दाम बढ़ेंगे।

मुनीश शर्मा, लुधियाना। साइकिल निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और अन्य जरूरी इनपुट की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर जी-13 साइकिल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक सतलुज क्लब में हुई। बैठक में निर्माताओं ने पिछले एक माह के दौरान स्टील की कीमत में करीब 5000 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी के साथ-साथ टायर, ट्यूब, पेंट, केमिकल और अन्य कंपोनेंट्स के महंगे होने पर चिंता जताई।

निर्माताओं के अनुसार इनपुट लागत बढ़ने से साइकिल उत्पादन की लागत पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में कई निर्माता अपनी लागत और बाजार की स्थिति के आधार पर प्रति साइकिल करीब 150 रुपये बढ़ाने की घोषणा की है। 10 सितंबर से बढ़े दाम लागू होंगे।

यह भी पढ़ें- शिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 अध्यापक होंगे सम्मानित, देखें किस-किस का है लिस्ट में नाम

cycle tycoons

बैठक के बाद एसोसिएशन के सदस्य। 

निर्माता अपने स्तर पर करेगा फैसला

हालांकि, एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला प्रत्येक निर्माता अपनी व्यावसायिक परिस्थितियों के अनुसार स्वतंत्र रूप से करेगा। बैठक का मुख्य उद्देश्य बढ़ती लागत से उद्योग के सामने पैदा हुई चुनौतियों की समीक्षा करना और बाजार में गुणवत्तापूर्ण साइकिलों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा करना था।

यह भी पढ़ें- राघव चड्ढा के बाद पटियाला MP का पंजाब SIR से नाम गायब, बोले- अब लोग सरकार नहीं, सरकारें अपने वोटर चुन रही हैं

उपभोक्ताओं के हितों के लिए अग्रसर

एसोसिएशन ने कहा कि वह मौजूदा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में साइकिल उद्योग और उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए काम करती रहेगी। बैठक में एसोसिएशन के प्रधान राजिंदर जिंदल, महासचिव रोहित पाहवा और कोऑर्डिनेटर उमेश नारंग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अमृतसर सुधार ट्रस्ट के बाहर प्रदर्शन, कूड़े की ट्रालियां लेकर पहुंचे मजदूर; SDO के तबादले पर अड़े