विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ludhiana News: पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, लीना टपारिया ने थामा भाजपा का दामन

Published: Fri, 19 Apr 2024 07:21 PM (IST)

Ludhiana News पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता लीना टपारिया भाजपा में शामिल हुई ...और पढ़ें

पंजाब में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
पंजाब में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

जागरण संवाददाता, लुधियाना। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई लीन टपरिया को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की कई महिला कार्यकर्ता नेत्रियों को भाजपा में शामिल कराया। दुगरी स्थित भाजपा के कार्यालय में आयोजित बैठक में कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल।

मौके पर अन्‍य नेता भी रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान राजेश धीमान, भाजपा से लोकसभा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू , जिला महिला मोर्चा के अध्यक्ष शीनू चुग, प्रदेश सचिव रेणू थापर व अन्य नेता मौजूद रही। इस मौके पर सभी महिलाओं ने एक सुर में कहा कि केंद्र में मोदी और लुधियाना से बिट्टू को जीता कर भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: PSEB 10th Result 2024: पिता पान-सिगरेट की चलाते हैं दुकान, बेटी ने 10 वीं बोर्ड में किया टॉप; मिले 100 फीसदी अंक

देश की महिलाएं बढ़ रही आगे: धीमान

भाजपा अध्यक्ष धीमान व बिट्टू ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज हमारे देश की महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। पुरुषों से आगे बढ़कर समाज के हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। हमारी देश की मातृशक्ति तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। उन्होंने कहा की महिलाओं के हित के लिए योजनाएं लाई जिससे महिलाएं आज खुद को स्वावलंबी व सुरक्षित मानती हैं।

यह भी पढ़ें: Punjab News: सुनार बिरादरी के खिलाफ बोलकर बुरे फंसे AAP प्रत्याशी, आरओ ने लालजीत भुल्लर को भेजी रिपोर्ट

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शीनू चुग ने कहा की महिला मोर्चा हर चुनाव में अपनी अहम भूमिका अदा करती है। साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं और उन्हें मोदी जी दवारा किये जा रहे देश में विकास के कामों के प्रति जीत का पूरा भरोसा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।