Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PSEB 10th Result 2024: पिता पान-सिगरेट की चलाते हैं दुकान, बेटी ने 10 वीं बोर्ड में किया टॉप; मिले 100 फीसदी अंक

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 04:27 PM (GMT+05:30)

    पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (Punjab 10th Class Result 2024) की दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी हुआ। लुधियाना की बेटी अदिति ने प्रदेश भर में टॉप रैंक हासिल कि ...और पढ़ें

    PSEB Result 2024: अदिति ने 10 वीं बोर्ड में किया टॉप।
    PSEB Result 2024: अदिति ने 10 वीं बोर्ड में किया टॉप।

    HighLights

    1. अदिति को मिले सौ फीसदी अंक।
    2. पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी शौक।
    3. प्लास्टिक सर्जन बनने का सपना।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। (Punjab 10th Class Result 2024 Hindi News) पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के परिणाम में गुरुवार को जारी किया गया। लुधियाना के तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल स्कूल की छात्रा अदिति ने राज्यस्तर पर टॉप रैंक हासिल कर सबका नाम रोशन कर दिया है।

    अदिति को मिले सौ फीसदी अंक

    महानगर के न्यू जनता नगर में रहने वाली अदिति (Ludhiana Aditi Topper) ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। यानि 650 अंकों में 650 अंक प्राप्त किए हैं। अदिति के पिता पान-सिगरेट शॉप का संचालन करते हैं। जबकि उनकी माता अंजली गृहणी है।

    पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी शौक

    अदिति ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ वह खेलों का भी शौक रखती हैं। इसमें साफ्ट बॉल और क्रिकेट शामिल है। साफ्ट बॉल में वह जिला स्तर पर खेल चुकी हैं। जबकि क्रिकेट में प्रदेश स्तर तक खेल चुकी हैं। उन्हें सिल्वर मेडल भी हासिल हो चुका है।

    यह भी पढ़ें: PSEB 10th Result Release 2024: पंजाब की शेरनियां... इस साल लड़कियों ने मारी बाजी, अदिति, करमनप्रीत और अलीशा रहीं टॉप

    प्लास्टिक सर्जन बनने का सपना

    आगे चलकर वह मेड़िकल की पढ़ाई करना चाहती है। उसका सपना एक प्लास्टिक सर्जन बनने का है। अदिति बताती हैं कि उसे नृत्य और पेंटिग का भी शौक है।

    यह भी पढ़ें: PSEB Punjab Board 10th Result 2024: पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट घोषित, लिंक pseb.ac.in पर कल होगा एक्टिव

    खबरें और भी