Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Video: लुधियाना में CHO का अनोखा प्रदर्शन, पंजाब का फेमस लोक नृत्य गिद्दा कर वेतन में 5 हजार रुपये बढ़ाने को कहा

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 08:07 PM (IST)

    लुधियाना में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) वेतन में 5000 रुपये की बढ़ोतरी की मांग को लेकर एक महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सीएचओ वेतन में 5000 रुपये बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं

    2. लुधियाना में सिविल सर्जन कार्यालय में गिद्दा प्रदर्शन किया

    3. सरकार ने प्रोत्साहन राशि दी, सीएचओ स्थायी वेतन वृद्धि चाहते हैं

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। वेतन में पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी की मांग को लेकर लुधियाना में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) पिछले करीब एक महीने से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

    शुक्रवार (07 अगस्त, 2026) को अपनी मांगों को लेकर सीएचओ ने पंजाब सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सीएचओ ने सिविल सर्जन कार्यालय में गिद्दा डालकर सरकार के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया। प्रदर्शन के दौरान सीएचओ ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।

    WhatsApp Image 2026-08-07 at 11.35.45 AM

    सीएचओ का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से वेतन में स्थायी बढ़ोतरी करने की जगह पांच हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था की गई है। यह राशि भी विभिन्न शर्तों और लक्ष्यों से जुड़ी हुई है। सीएचओ का तर्क है कि उनकी मांग वेतन में बढ़ोतरी की है, न कि लक्ष्य आधारित प्रोत्साहन राशि की।

    यह भी पढ़ें- बिना किसी म्यूजिक, सिर्फ तालियों की गूंज से शुरू हुआ था गिद्दा; मजेदार है पंजाब के इस लोक नृत्य का इतिहास