पंजाब में शीतलहर का प्रकोप जारी, होशियारपुर का तापमान पहुंचा 1.1 डिग्री; जानिए अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
पंजाब में शीतलहर और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। होशियारपुर राज्य में 1.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। अ ...और पढ़ें

सीजन में पहली बार होशियारपुर में 1.1 डिग्री तापमान।
HighLights
होशियारपुर में 1.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज
पंजाब में घने कोहरे और शीतलहर का कहर जारी
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में शीतलहर व धुंध से जनजीवन प्रभावित है। होशियारपुर राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे कम 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान इतना नीचे आया है।
इसी तरह अमृतसर का न्यूनतम तापमान 1.3, फरीदकोट व गुरदासपुर का 3.2, बठिंडा का 3.4, राजधानी चंडीगढ़ का 4, पटियाला का 4.4, रूपनगर का 4.5 तथा लुधियाना का 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को सुबह घनी धुंध पड़ी। कुछ जिलों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। कुछ जिलों में शीत दिन जैसी स्थिति बन सकती है। शीत दिन की स्थिति तब बनती है जब अधिकतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से भी कम हो जाता है।
शनिवार को तीन जिलों में अधिकमतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। फाजिल्का में दिन का तापमान 7.5, अमृतसर का 8.9, फरीदकोट का 9.4, एसबीएस नगर का 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
इसी तरह होशियारपुर में दिन का तापमान 13.4, लुधियाना में 15.0व पटियाला में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश के ऊपरी भागों में बर्फबारी की वजह से राज्य के कई जिले अतिशीतलहर की चपेट में हैं।
उधर, हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भी मंडी, हमीरपुर, बरठीं, ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर और पालमपुर में शीतलहर चली। न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। 16 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा।