लुधियाना में भूपेश बघेल के सामने घमासान, राजा वड़िंग व आशू समर्थकों की नारेबाजी से आधे घंटे तक थमा कार्यक्रम
लुधियाना में कांग्रेस की बैठक के दौरान भूपेश बघेल की मौजूदगी में राजा वड़िंग और भारत भूषण आशु समर्थकों के बीच नारेबाजी हुई। हंगामे के बाद कार्यक्रम शु ...और पढ़ें

भुपेश बघेल के कार्यक्रम के दौरान आशू व राजा वड़िंग के समर्थक नारेबाजी करते हुए।
HighLights
लुधियाना में पंजाब कांग्रेस की बैठक में विवाद।
राजा वड़िंग और आशु समर्थकों के बीच नारेबाजी।
भूपेश बघेल की मौजूदगी में आधे घंटे रुका कार्यक्रम।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना। पंजाब कांग्रेस की बैठक उस समय विवादों में घिर गई, जब प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल की मौजूदगी में ही कांग्रेस के दो गुट आमने-सामने आ गए। लुधियाना के गुरु नानक भवन में आयोजित कार्यक्रम शुरू होने से पहले प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु के समर्थकों के बीच जमकर नारेबाजी हुई।
करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे के कारण कार्यक्रम निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सका और पूरे सभागार का माहौल तनावपूर्ण बना रहा। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता पहुंचे थे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही दोनों गुटों के समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए।
देखते ही देखते नारेबाजी तेज हो गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। माहौल इतना गरमा गया कि मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं को भी स्थिति संभालने में कठिनाई का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा में मनरेगा फंड पर गरमाई बहस, स्पीकर ने अमेरिका और इथेनॉल पर कसा तंज