Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-हलवारा फ्लाइट को मिल रहा बंपर रिस्पांस, बुकिंग खुलते ही दोगुना तक पहुंचा किराया; कारोबारियों में खुशी

    By Munish SharmaEdited By: Shivaji Mishra
    Updated: Fri, 03 Apr 2026 01:42 AM (IST)

    दिल्ली-हलवारा उड़ान को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे 15 मई से शुरू होने वाली इस सेवा के टिकटों की मांग तेजी से बढ़ी है। बुकिंग खुलते ही किराया ...और पढ़ें

    दिल्ली-हलवारा फ्लाइट को जबरदस्त प्रतिक्रिया। फाइल फोटो

    दिल्ली-हलवारा फ्लाइट को जबरदस्त प्रतिक्रिया। फाइल फोटो

    HighLights

    1. दिल्ली-हलवारा फ्लाइट को जबरदस्त प्रतिक्रिया, किराया दोगुना हुआ

    2. यात्रा में 5 घंटे की बचत, विदेश यात्रियों को लाभ

    3. लुधियाना के कारोबारियों में भारी उत्साह, सफल संचालन की उम्मीद

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। करीब एक दशक के इंतजार के बाद 15 मई से शुरू हो रही दिल्ली-हलवारा फ्लाइट को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। फ्लाइट की बुकिंग खुलते ही टिकटों की मांग इतनी बढ़ गई है कि दूसरे ही दिन किराया दोगुने के करीब पहुंच गया।

    पहले दिन हलवारा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का किराया 7200 रुपये के पार पहुंच गया, जबकि दिल्ली से हलवारा आने वाली फ्लाइट का किराया 8100 रुपये से अधिक हो गया। इतना ही नहीं, आने-जाने का कुल खर्च पहले ही दिन 11,625 रुपये तक पहुंच गया, जो इस रूट की भारी मांग को दर्शाता है।

    यात्रियों को सीट चयन की सुविधा भी दी गई है, जहां विंडो सीट के लिए 425 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। फ्लाइट को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स से साफ है कि हलवारा एयरपोर्ट का संचालन सफल रहने की पूरी संभावना है। खासकर लुधियाना के कारोबारियों में इस सेवा को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, जो इस रूट को भविष्य में और मजबूत बना सकता है।

    तेजी से बुक हो रही सीटें

    15 मई को उड़ान भरने वाली दोनों फ्लाइट की सीटें तेजी से बुक हो रही हैं। हलवारा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट की बड़ी संख्या में सीटें गुरुवार शाम तक बिक चुकी हैं। वहीं, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट में भी सीटें बुक हो चुकी हैं। पहली फ्लाइट में 138 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी।

    खबरें और भी

    हर दिन बढ़ रहा किराया

    17 से 23 मई के बीच दिल्ली से हलवारा आने वाली फ्लाइट का किराया 3911 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि हलवारा से दिल्ली जाने का किराया 3517 रुपये के करीब चल रहा है। बुकिंग बढ़ने के साथ ही किराए में लगातार इजाफा हो रहा है।

    यात्रा में 5 घंटे की बचत

    दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने वाली इंडो-कैनेडियन बस का किराया भी करीब 3500 रुपये है, लेकिन इसमें यात्रियों को कम से कम 6 घंटे का समय लगता है। वहीं फ्लाइट से यह दूरी महज 1 घंटे 10 मिनट में तय हो जाएगी। ऐसे में लगभग समान किराए पर यात्रियों को करीब 5 घंटे की बड़ी राहत मिलेगी, जो इस सेवा को और आकर्षक बना रही है।

    विदेश यात्रियों को राहत

    इस फ्लाइट के शुरू होने से विदेश जाने वाले यात्रियों को भी बड़ा फायदा मिलेगा। दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट लेने वाले यात्री अब आसानी से हलवारा तक पूरा सामान लेकर आ सकेंगे, जिससे उन्हें अलग से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ेगा।

    पहली फ्लाइट में खास मेहमान

    15 मई को दिल्ली से हलवारा आने वाली पहली फ्लाइट में निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा अपनी पत्नी के साथ पहुंचेंगे।

    दिल्ली से हलवारा का किराया

    • इकोनॉमी क्लास: 3512 (15 केजी वजन)
    • क्लासिक: 4042 (20 केजी वजन)
    • फ्लेक्स: 5092 (25 केजी वजन)
    • बिजनेस क्लास: 19355 (30 केजी वजन)
    • बिजनेस फ्लेक्स: 21125 (40 केजी वजन)

    फ्लाइट का शेड्यूल

    कहां से (रूट) प्रस्थान आगमन
    दिल्ली-हलवारा 5.55 बजे 7.05 बजे
    हलवारा-दिल्ली 7.55 बजे 9.10 बजे
    दिल्ली-हलवारा 12.55 बजे 14.10 बजे
    हलवारा-दिल्ली 14.40 बजे 15.55 बजे