यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ludhiana News: 'पंजाब में नहीं दिखाई देता विकास', AAP सरकार पर भड़कीं मीनाक्षी लेखी; BJP-SAD गठबंधन पर कही ये बात
Ludhiana News केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने पंजाब सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब तक कोई भी विकास नहीं देखने को मि ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि पंजाब के हितों को ध्यान में रखते हुए ही राज्य में भाजपा व अकाली दल का गठबंधन होगा। फिलहाल अकाली दल और भाजपा में गठबंधन होगा या नहीं, इस मसले पर केंद्रीय आला कमान के नेता फैसला लेंगे।
पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के एलान के बाबत कहा कि इस पर भी मंथन चल रहा है। आला कमान इस पर भी फैसला लेगा। लुधियाना से उम्मीदवार के एलान वा मीनाक्षी लेखी के चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर कहा कि वह यहां से तो चुनाव नहीं लड़ रही है। लेकिन संगठन उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहेगा तो जरूर लड़ेंगे। पार्टी जो जिम्मेदारी देती है वह करनी पड़ती है।
आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी बोला हमला
मीनाक्षी लेखी सोमवार को लुधियाना के दुगरी में भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रही थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लिखी आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमलावर दिखाई दी। कहां की पंजाब के हालात अच्छे नहीं है। यहां आज भी ड्रग माफिया नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा है। जिन्हें पकड़ने में सरकार फेल रही है। उन्होंने बताया कि 1 साल के भीतर 26000 युवकों की मौत हो चुकी है।

पंजाब में खुले आम बिक रहा नशा
आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में नशा तस्करी खत्म करने का वादा करके सत्ता में आई थी। लेकिन आज भी नशा पंजाब में बिक रहा है सरकार तस्करों पर अंकुश नहीं लगा पाई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों के भरोसे पर खरा नहीं उत्तर पाई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में विकास भी नहीं हो पाया है। केंद्र की सरकार का अधिकांश पैसा पंजाब में स्मार्ट सिटी व अन्य विकास कार्यों पर लग रहा है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Raghav Chadha: 'सियासी माहौल से गायब राघव चड्ढा, आखिर क्या है असली वजह?', आप नेता की गैरहाजरी पर जाखड़ ने ली चुटकी
पंजाब सरकार ने विकास के लिए नहीं किया कुछ: मीनाक्षी लेखी
पंजाब की सरकार ने राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं किया है। यहां सिर्फ केंद्र के कामों ही दिखाई देते हैं उन्होंने कहा कि पंजाब में एयरपोर्ट बने हैं दिल्ली से अमृतसर जम्मू तक के लिए नया हाईवे बन रहा है स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के तहत काम हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal को बार-बार मिल रहे ED के समन पर पंजाब भाजपा नेता ने दी अपनी पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
किसानों के लिए सरकार काम कर रही है लेकिन पंजाब सरकार अपने किसानों के लिए भी कुछ नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि सरकार के हालात खराब है। इसीलिए उसे पंजाब सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर लोकसभा चुनाव में उतरने पड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का शानदार प्रदर्शन रहेगा और केंद्र में तीसरी बार पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।