Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Farmers Protest: आज देश भर में किसान बनाएंगे 'काला दिवस', SKM का एलान- 14 मार्च को रामलीला मैदान में होगी महापंचायत

    Updated: Fri, 23 Feb 2024 08:22 AM (IST)

    Farmers Protest शंभू बॉर्डर पर पंजाब के रहने वाले शुभकरण सिंह की मौत पर किसान संगठनों का आक्रोश झलक रहा है। इसी क्रम में किसान आज देश भर में काला दिवस ...और पढ़ें

    Farmers Protest: आज किसान देशभर में बनाएंगे 'काला दिवस', पंजाब के किसान की मौत पर SKM शंभ
    Farmers Protest: आज किसान देशभर में बनाएंगे 'काला दिवस', पंजाब के किसान की मौत पर SKM शंभ

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। आंदोलन के बीच एक बार फिर से किसान भड़क गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने शंभू बॉर्डर पर हुई किसान की मौत पर आक्रोश जताते हुए आज यानी 23 जनवरी को देश में काला दिवस बनाने का एलान किया है। वहीं  भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आने वाली 26 फरवरी को देश भर में ट्रैक्टर रैली निकालने की भी घोषणा की है।

    14 मार्च को रामलीला मैदान में होगी महापंचायत

    संयुक्त किसान मोर्चा ने 23 फरवरी को काला दिवस मनाने का फैसला लिया। इस दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज के पुतले फूंके जाएंगे। वहीं आने वाली 14 मार्च को किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत आयोजित करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने इसे लेकर छह सदस्यीय कॉर्डिनेटिंग कमेटी का गठन किया है।

    बॉर्डर पर हुई थी किसान की मौत

    बीते दिन शंभू बॉर्डर पर पंजाब के बठिंडा के रहने वाले किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई थी। जिसके बाद किसान संगठन आक्रोशित हैं। पंजाब में आज जगह-जगह लोगों ने सड़कें जाम कर विरोध प्रदर्शन जताया। बीते कल किसान संगठनों को केंद्र की ओर से बैठक का पांचवां निमंत्रण दिया गया। जिसके बाद किसान संगठनों ने अपना प्रदर्शन दो दिनों के लिए टाल दिया।

    यह भी पढ़ें- Farmers Protest: 'अगर पंजाब सरकार पहले से होती अलर्ट, तो खनौरी बॉर्डर पर नहीं मरते किसान', सर्वण सिंह पंढेर का बड़ा बयान

    खबरें और भी