विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धमाकों से दहला लुधियाना, फील्ड गंज के पटाखों के गोदाम में लगी भयंकर आग; एक व्यक्ति की मौत

Published: Fri, 30 Oct 2026 04:03 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2026 04:28 PM (IST)

लुधियाना के फील्ड गंज में पटाखों के अवैध गोदाम में भीषण आग लग गई है। अंदर एक व्यक्ति फंस गया, जिसकी आग की चपेट में आने से मौत हो गई।

पटाखों के गोदाम में लगी आग  के कारण उठती लपटें।

पटाखों के गोदाम में लगी आग के कारण उठती लपटें।

HighLights

  1. लुधियाना के फील्ड गंज में पटाखों के गोदाम में भीषण आग।

  2. धमाकों से दहला क्षेत्र, एक व्यक्ति अंदर फंसा होने की सूचना।

  3. अवैध भंडारण और सत्ताधारी नेता से जुड़े होने के आरोप।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के भीड़भाड़ वाले फील्ड गंज इलाके में एक पटाखों के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से पूरा एरिया धमाकों से गूंज उठा। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में गोदाम से ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया। पटाखों के फटरने से धमाकों के कारण आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई।

घटना के दौरान एक व्यक्ति के गोदाम के अंदर फंसे गया। जिसकी आग की चपेट में आने से मौत हो गई। मरने वाले की पहचान आप नेता गोल्डी सब्बरवाल के भतीजे साहिल सब्बरवाल के तौर पर हुई है घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। तकरीबन एक घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

यह भी पढ़ें- गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर लुधियाना के कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की दी धमकी

ludhiana pathaka

पटाखों के धमाके से उठ रही आग की लपटें।

रेसिडेंस एरिया में पटाखों के भंडारण पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गोदाम में भारी मात्रा में पटाखों का स्टाक रखा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि पटाखों के भंडारण के कारण आग ने इतना विकराल रूप धारण किया। लोगों का कहना है कि घनी आबादी वाले इलाके में इस तरह पटाखों का स्टाक रखना आसपास रहने वाले लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा था।

वहीं, इस गोदाम के सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के एक स्थानीय नेता से जुड़े होने की भी चर्चा है। हालांकि, गोदाम के मालिकाना हक और वहां पटाखों के भंडारण की वैधता को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- पंजाब के मानसा में खाकी शर्मसार, ASI को चौक में चिट्टा पीते पकड़ा; पब्लिक ने की जमकर मारपीट

patakha

घटनास्थल पर दूर-दूर तक पटाखों के मलवा बिखर गया है।

घटनास्थल को पुलिस ने घेरा

आग के काबू पाए जाने के बाद जांच शुरू की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आसपास के इलाके को घेरकर लोगों की आवाजाही नियंत्रित की, ताकि किसी तरह का जानी नुकसान न हो।

दमकल विभाग की टीमें अंदर जल कर मारे गए युवक का शव निकालने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस अब गोदाम के मालिकाना हक, पटाखों के भंडारण और सुरक्षा नियमों की अनदेखी किए जाने के आरोपों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- डंकी रूट से अमेरिका भेजने का मामला, गिरफ्तार ट्रेवल एजेंट को जालंधर की अदालत ने भेजा न्यायिक हिरासत में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।