पंजाब के मानसा में खाकी शर्मसार, ASI को चौक में चिट्टा पीते पकड़ा; पब्लिक ने की जमकर मारपीट
मानसा के बुढलाड़ा में पंजाब पुलिस के एक एएसआई को लोगों ने सरेआम चिट्टा पीते पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ...और पढ़ें
HighLights
मानसा में पंजाब पुलिस ASI को सरेआम चिट्टा पीते पकड़ा।
गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की, हंगामा हुआ।
घटना के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल, राजनीतिक दलों का प्रदर्शन।
जागरण संवाददाता, मानसा। पंजाब के मानसा जिले से कानून व्यवस्था और पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जिले के बुढलाड़ा स्थित स्थानीय आईटीआई चौक पर लोगों ने एक पंजाब पुलिस के ASI को सरेआम चिट्टे (नशे) का सेवन करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और गुस्साए लोगों ने आरोपी पुलिसकर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पकड़े गए पुलिस कर्मचारी का नाम सहज प्रीत सिंह बताया गया है, जो कि मूल रूप से जहान खेल में तैनात है और बुढलाड़ा में आधिकारिक ड्यूटी पर आया हुआ था। ड्यूटी के दौरान इस प्रकार सरेआम नशीले पदार्थ का सेवन करने की घटना ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें- डंकी रूट से अमेरिका भेजने का मामला, गिरफ्तार ट्रेवल एजेंट को जालंधर की अदालत ने भेजा न्यायिक हिरासत में
पुलिस और जनता में झड़प
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से बचाने के लिए काबू करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली। स्थिति को संभालते हुए पुलिस उक्त कर्मचारी को बचाकर पास ही के एक शोरूम के अंदर ले गई। इससे गुस्साए लोगों ने शोरूम के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और रोषस्वरूप शोरूम के शीशे तोड़ डाले।
यह भी पढ़ें- 2030 हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए पंजाब, ओडिसा और तमिलनाडु सबसे आगे, जल्द हो सकता है फैसला
सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
घटना के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आईटीआई चौक पर धरना लगाकर आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मौजूदा सरकार के शासनकाल में नशा बेलगाम हो चुका है और इस व्यवस्था में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।