विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोगा में रिश्ते हुए शर्मसार, ननद की 12 वर्षीय बेटी बनी हवस का शिकार; महिला ने पति के दोस्तों के सामने परोसा

Published: Fri, 30 Oct 2026 12:22 PM (IST)

मोगा में मानवता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति के दोस्तों के साथ मिलकर ननद की 12 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म कराया।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. भाभी ने रची ननद की बेटी से दुष्कर्म की साजिश

  2. अश्लील वीडियो बनाकर नाबालिग को किया गया ब्लैकमेल

  3. पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला सहित तीन पर दर्ज किया केस

संवाद सहयोगी, मोगा। मोगा में रिश्तों को शर्मसार करने का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति के दो दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ननद की 12 वर्षीय बेटी को यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया। इस दौरान एक आरोपी ने घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में इसी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर नाबालिग को ब्लैकमेल किया गया और उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना सिटी वन पुलिस ने मुख्य आरोपित महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- जालंधर में आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में IED ब्लास्ट का जिक्र

तबीयत खराब होने पर छोड़ा था ननिहाल

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब रहने के कारण उसने अपनी 12 वर्षीय बेटी को मोगा स्थित ननिहाल में नानी की देखभाल के लिए छोड़ा हुआ था। इसी दौरान उसके भाई और भाभी से जुड़े घटनाक्रम के बीच भाई के दो दोस्त जोरा सिंह और काका सिंह 8 अप्रैल को घर आए और वहीं ठहरे।

शिकायत के अनुसार, रात के समय भाभी के कहने पर जोरा सिंह ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती की, जबकि काका सिंह ने कथित तौर पर इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो के आधार पर बच्ची को डराना-धमकाना शुरू कर दिया और किसी को बताने पर उसे वायरल करने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें- जालंधर बाईपास पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का शीशा तीसरी बार तोड़ा, इलाके में तनाव का माहौल; मौके पर पहुंची पुलिस

वीडियो दिखा बार-बार करते रहे ब्लैकमेल

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि 15 सितंबर 2026 को जोरा सिंह ने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर एक बार फिर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। लगातार मिल रही धमकियों और प्रताड़ना से परेशान होकर आखिरकार नाबालिग ने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला और उसके दोनों साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- जालंधर में ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, दो घायल; SSF ने एक घंटे की कोशिश के बाद फंसे ड्राइवर को निकाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।