Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NRI के लिए खुशखबरी! सभी परेशानियों का चुटकियों में होगा हल, पंजाब सरकार ने एनआरआई मामलों के लिए लॉन्च की ये नई वेबसाइट

    Updated: Fri, 29 Dec 2023 02:13 PM (IST)

    पंजाब सरकार ने आज एक और बड़ा फैसला लिया है। मान ने लुधियाना में एनआरआई मामलों के विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीएम मान ने बड़ा फैसला ल ...और पढ़ें

    पंजाब सरकार ने एनआरआई मामलों के लिए लॉन्च की ये नई वेबसाइट
    पंजाब सरकार ने एनआरआई मामलों के लिए लॉन्च की ये नई वेबसाइट

    डिजिटल डेस्‍क, लुधियाना। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लुधियाना में एनआरआई मामलों के विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीएम मान ने बड़ा फैसला लिया है। नआरआई की समस्याओं को समय पर हल करने के लिए एक नई वेबसाइट लॉन्‍च की है। वहीं मुख्‍यमंत्री ने तीन फरवरी से एनआरआई बैठकें शुरू करने का एलान भी किया है। पंजाब सरकार 5 एनआरआई मीटिंग का आयोजन करेगी।

    साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 3 फरवरी से एनआरआई पंजाब में मिलना शुरू कर देंगे। विभाग से कहा गया कि एनआरआई की समस्याओं का समाधान किया जाए और उन्हें पंजाब के वो इलाके भी दिखाए जाएं जो उन्होंने कभी नहीं देखे हैं।

    अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंजाबियों को सुविधा देने का प्रयास जारी

    मुख्‍यमंत्री मान ने कहा कि दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंजाबियों को सुविधा देने का प्रयास जारी है। पंजाब सरकार एयरपोर्ट पर पंजाब सहायता केंद्र खोलने की तैयारी कर रही है।

    यह भी पढ़ें: Punjab Politics: 'केंद्र की योजनाओं में रुकावट डाल रही है AAP', केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने पंजाब सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

    खबरें और भी