Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के खन्ना में ऑनर किलिंग, बहन के प्रेमी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या; शव सड़क किनारे फेंका

    Updated: Sun, 17 May 2026 09:32 AM (GMT+05:30)

    खन्ना के मलौद में आनर किलिंग का मामला सामने आया है, जहाँ बहन के प्रेमी ओंकार सिंह को उसके भाई गुरप्रीत सिंह और साथियों ने पीट-पीटकर मार डाला। ...और पढ़ें

    पंजाब के खन्ना में ऑनर किलिंग (फोटो: जागरण)

    पंजाब के खन्ना में ऑनर किलिंग (फोटो: जागरण)

    संवाद सहयोगी, खन्ना। खन्ना के मलौद क्षेत्र में आनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां बहन के प्रेम संबंधों से नाराज भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

    हत्या के बाद आरोपितों ने शव को सड़क किनारे फेंककर और पास में एक्टिवा खड़ी कर मामले को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में पूरी साजिश का राजफाश कर दिया। मृतक की पहचान गांव घुंगराना निवासी ओंकार सिंह (35) के रूप में हुई है।

    15 मई को पुलिस को गांव नानकपुर जगेड़ा के पास नहर पुल के नजदीक एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। शव के पास एक एक्टिवा भी खड़ी मिली, जिससे प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मलौद थाना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।

    पुलिस ने आगे बढ़ाई जांच

    पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से जांच आगे बढ़ाई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि ओंकार सिंह के गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध थे।

    पुलिस के अनुसार 14 और 15 मई की दरमियानी रात ओंकार युवती को अपने साथ लेकर गांव नानकपुर जगेड़ा की तरफ जा रहा था। इसकी भनक युवती के भाई गुरप्रीत सिंह को लग गई। गुरप्रीत ने अपने चार साथियों के साथ दोनों का पीछा किया और रास्ते में उन्हें घेर लिया।

    खबरें और भी

    इसके बाद आरोपितों ने ओंकार की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपित शव को गांव नानकपुर जगेड़ा के हाई स्कूल की दीवार के पास सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। साथ ही पास में एक्टिवा खड़ी कर घटना को हादसा दिखाने की कोशिश की गई।

    डीएसपी हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपित गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापामारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।