Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नया घर लिया... गृह प्रवेश से पहले दोस्तों के लिए रखी पार्टी, मनोरंजन के नाम पर किशोरी को नशीला जूस पिलाकर किया गैंगरेप

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 01:04 PM (GMT+05:30)

    पंजाब के लुधियाना में एक किशोरी के साथ चार दरिंदों ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। आरोपियों ने किशोरी को जूस में नशीली चीज पिलाकर बेहोश किया और फिर उस ...और पढ़ें

    लधियाना में किशोरी के साथ 4 युवकों ने गैंगरेप किया है। फाइल फोटो
    लधियाना में किशोरी के साथ 4 युवकों ने गैंगरेप किया है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. लुधियाना में किशोरी के साथ गैंगरेप
    2. नशीली चीज पिलाकर 4 युवकों ने किया दरिंदगी
    3. पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपितों को किया गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। शहर के एक मोहल्ले में चार युवकों ने मिलकर जूस में नशीली चीज मिलाकर किशोरी को पिला दी। इस कारण किशोरी बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपितों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

    थाना सलेम टाबरी पुलिस ने शिकायत दर्ज कर चारों आरोपितों को पकड़ लिया है। आरोपितों की पहचान विकास, चेतन, विकास और अली के रूप में हुई है। 

    पानी देने के बहाने आरोपितों ने बुलाया था पीड़िता को 

    सब इंस्पेक्टर भजन सिंह ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके माता-पिता 12 जनवरी को चंडीगढ़ गए थे। वह घर पर अकेली थी। रात साढ़े दस बजे घर की छत पर सैर रही थी। तभी आरोपित चेतन, जोकि उसका पड़ोसी है, उसने उसे फोन कर अपने घर पर पानी देने के लिए बुलाया।

    यह भी पढ़ें- समोसा लेने गई थी 14 वर्षीय नाबालिग, सुनसान जगह ले जाकर अशरफ ने किया दुष्कर्म; पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस भी हैरान

    इसके बाद वह चेतन के घर पर पानी देने के लिए गई। जहां पर चेतन और उसके अन्य तीन दोस्त मौजूद थे। जिन्होनें उसे पार्टी देने के बहाने अपने पास बैठा लिया और उसको जूस में कोई नशीली चीज मिलाकर पिला दी। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो आरोपित उसके घर पर वापस छोड़ आए।

    अगले दिन पीड़िता ने माता-पिता को सुनाई आपबीती

    इसके बाद रात के 12 बजे आरोपित दोबारा उसके घर पर आए और उन्होंने मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके अलावा पीड़िता के माता-पिता 13 जनवरी की सुबह घर वापस आए, तो पीड़िता ने सारी बात उन्हें बताई। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    मुख्य आरोपित के नए घर का 15 जनवरी को होना था गृह प्रवेश

    पुलिस के अनुसार पता चला कि आरोपित चेतन के माता-पिता ने मोहल्ला ड्रीम सिटी में अपना नया घर बनाया था, जिसका गृह प्रवेश 15 जनवरी को होना था, लेकिन चेतन अपने दोस्तों को नए घर की पार्टी देने के लिए 12 जनवरी को अपने नए घर में आया था।

    खबरें और भी

    जहां पर चेतन और उसके दोस्तों ने मिलकर पड़ोस में रहने वाली किशोरी को बहाने से बुलाया और फिर किशोरी के घर में घुसकर घिनौना काम को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार सभी आरोपितों की आयु 20-22 वर्ष के आसपास है।

    यह भी पढ़ें- 'फोटो-वीडियो वायरल कर दूंगा...', हिसार में टीचर पर छात्रा को ब्लैकमेल कर लगातार 5 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप