विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना बाईपास पर होजरी कारोबारी ने की आत्महत्या, कनपटी पर मारी गोली, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Published: Fri, 06 Nov 2026 04:17 PM (IST)

लुधियाना के बाईपास पर होजरी कारोबारी की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना शहर के साउथ बाईपास पर शुक्रवार दोपहर एक होजरी कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शुरुआती जांच और कनपटी पर गोली मिलने के निशान के आधार पर इस मामले को आत्महत्या (सुसाइड) की एंगल से जांचना शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर को ईस्टवुड के पास वेस्टर्न लिविंग के नजदीक हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि कारोबारी की कनपटी पर गोली का घाव मिला है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में राजपुरा के पास लगी आग, चार बोगियां जलीं; बचाव कार्य शुरू

अस्पताल में दम तोड़ा

घटना के तुरंत बाद घायल कारोबारी को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयानों के आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मोगा: दिनदहाड़े घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला से झपटमारी, CCTV में कैद हुई वारदात

सुसाइड की जांच शुरू

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर ऐसी कौन सी परिस्थिति बनी जिसके चलते यह कदम उठाया गया। पुलिस आसपास के लोगों, परिजनों और कारोबार से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सुबूत एकत्र किए हैं और मामले की हर पहलू से गहराई से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर: ब्रिटिश मॉडल से दिनदहाड़े स्नैचिंग, बदमाशों ने छीना iPhone 17 Pro Max; इंस्टाग्राम पर बयां की आपबीती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।