विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना के होटल पार्क प्लाजा पर बैंक की कार्रवाई, पुलिस तैनात; कमरों और लाउंज को सील करने की प्रक्रिया शुरू

Updated: Thu, 20 Aug 2026 02:29 PM (GMT+05:30)

लुधियाना के होटल पार्क प्लाजा में न्यायालय के आदेश पर बैंक ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई शुरू की। कुछ कमरे और लाउंज सील किए जाने की प्रक्रिया जारी है।

लुधियाना होटल पार्क प्लाजा।

लुधियाना होटल पार्क प्लाजा।

HighLights

  1. लुधियाना के होटल पार्क प्लाजा पर बैंक की कार्रवाई शुरू।

  2. पुलिस बल की मौजूदगी में ऋण वसूली के लिए सीलिंग।

  3. कोर्ट के आदेश पर कुछ कमरों और लाउंज को सील किया।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के होटल पार्क प्लाजा में वीरवार सुबह बैंक की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की। सुबह करीब आठ बजे बैंक अधिकारी पुलिस कर्मचारियों के साथ होटल परिसर में पहुंचे। कार्रवाई के दौरान होटल में करीब 20 से 25 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

वरिष्ठ बैंक व पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि बैंक की यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद होटल से जुड़े बड़े ऋण मामले में की जा रही है। सूत्रों के अनुसार बैंक टीम की ओर से होटल के कुछ कमरों और अंदर स्थित लाउंज को सील करने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर पहुंचे सुनील शेट्टी ने चखा खास आम पापड़, पत्नी संग बाजार में दिखा अभिनेता का देसी अंदाज; Video वायरल

कार्रवाई को लेकर मीडिया से दूरी

हालांकि, कितने कमरे सील किए जा रहे हैं और बैंक का कुल कितना ऋण बकाया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बैंक की ओर से भी कार्रवाई को लेकर फिलहाल कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रखी है। वहीं, होटल की नियमित गतिविधियां फिलहाल जारी दिखाई दे रही हैं। होटल में ठहरे मेहमानों की आवाजाही जारी है और अन्य सामान्य सेवाएं भी चल रही हैं।

यह भी पढ़ें- फतेहगढ़ साहिब पुलिस की बड़ी उपलब्धि, CEIR पोर्टल की मदद से 1 करोड़ के 500 गुमशुदा मोबाइल बरामद; मालिकों को लौटाए

कोर्ट के आदेशों पर हो रहा एक्शन

बताया जा रहा है कि बैंक और संबंधित अधिकारियों की ओर से कोर्ट के निर्देशों के तहत प्रक्रिया पूरी की जा रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद बैंक अधिकारियों की ओर से मामले और बकाया राशि से संबंधित अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल होटल परिसर में बैंक की कार्रवाई और भारी पुलिस तैनाती के कारण मामला चर्चा में है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में खाद्य आपूर्ति निरीक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, लंबित भत्ते और सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग